Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'विजयोत्सव' समारोह, 148 प्रतिभाएं सम्मानित:क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति ने किया आयोजन, मंत्री भी रहे मौजूद

    4 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एसकेडी अकादमी सभागार में रविवार को 'हल्दीघाटी-दिवेरघाटी विजयोत्सव, सामाजिक सरोकार एवं सम्मान समारोह' का आयोजित किया।कार्यक्रम का आयोजन उत्तर प्रदेश क्षत्रिय लोक सेवक परिवार महासमिति की ओर से किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 प्रतिभाशाली व्यक्तियों और हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 112 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विधान परिषद के सभापति कुंवर मानवेंद्र सिंह और उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर थे। दोनों अतिथियों ने सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। युवाओं को सही दिशा देने ही सच्ची राष्ट्रसेवा कुंवर मानवेंद्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कोई भी समाज तब तक मजबूत नहीं बन सकता,जब तक उसके सभी वर्ग एक-दूसरे के साथ मिलकर काम न करें। उन्होंने तकनीक और मोबाइल के इस दौर में अपनी जड़ों से जुड़े रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा के प्रसार, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और युवाओं को सही दिशा देने को सच्ची राष्ट्रसेवा बताया। राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि क्षत्रिय समाज ने हमेशा सर्वसमाज के हित में कार्य किया है। उन्होंने इतिहास लेखन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि महाराणा प्रताप के योगदान को उचित स्थान मिलना चाहिए। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाना गर्व की बात पद्मश्री विद्या बिंदु सिंह ने ऐसे आयोजनों को समाज को धर्म, कर्तव्य और संस्कारों की सीख देने वाला बताया। बाल अधिकार संरक्षण आयोग की पूर्व अध्यक्ष जूही सिंह ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किए जाने को गर्व का विषय कहा। इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष मुकेश सिंह ने भी विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया। महासमिति के अध्यक्ष बाबा हरदेव सिंह ने बताया कि संगठन युवाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें हर स्तर पर सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। महासचिव इन्द्रासन सिंह 'इन्दु' ने संगठन की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि महासमिति ने 17 वर्ष पूरे कर 18वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस समारोह में 500 से अधिक सेवारत और सेवानिवृत्त लोक सेवकों सहित बड़ी संख्या में परिवारजन उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुसराल से लौटे युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:ललितपुर में भाई ने ससुरालियों पर मारपीट और उत्पीड़न का आरोप लगाया
    Next Article
    GIC प्रवक्ता परीक्षा में 65% अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:वाराणसी में 19,134 में सिर्फ 6,679 पहुंचे, 300KM दूर केंद्र बना वजह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment