Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संतकबीरनगर में लक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:मेंहदावल में हजारों भक्तों ने निकाली शोभायात्रा, मुहिया पुल पर दी विदाई; पुलिस-प्रशासन रहा मुस्तैद

    1 day ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में बुधवार देर रात तक मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ। धनघटा, मगहर और नाथनगर में छिटपुट घटनाओं के बीच विसर्जन कराया गया। वहीं मेंहदावल कस्बे में मां लक्ष्मी पूजा महोत्सव का समापन प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ शांतिपूर्वक हुआ। बुधवार शाम गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देर रात मुहिया पुल पर प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ यात्रा संपन्न हुई। वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार कस्बे और आसपास की पूजा समितियों की प्रतिमाएं सबसे पहले अंजहिया बाजार में एकत्र हुईं। यहां से मां के जयकारों के बीच शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर भक्त झूमते हुए आगे बढ़े। अबीर-गुलाल उड़ाते श्रद्धालुओं ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। पूरे कस्बे का भ्रमण कर मुहिया पुल पहुंची शोभायात्रा शोभायात्रा ने पूरे कस्बे का भ्रमण किया और देर रात मुहिया पुल पहुंची। यहां मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। हालांकि कुछ प्रतिमाओं का विसर्जन बुधवार को भी किया गया। हजारों श्रद्धालुओं ने मां को विदाई देकर अगले वर्ष फिर आने की कामना की। पुलिस और प्रशासन रहा अलर्ट विसर्जन के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के साथ पीएसी और पुलिस के जवान तैनात रहे। बिजली विभाग के कर्मचारी भी पूरी सक्रियता से व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में छठ पर CCTV-ड्रोन से घाटों की होगी निगरानी:गहरे पानी में जाने से रोकने को बैरिकेडिंग, सुरक्षा से लेकर इलाज तक के इंतजाम
    Next Article
    थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:बुलंदशहर में दिल्ली-बदायूं हाईवे पर हादसा, दूसरा दोस्त घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment