Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'सौतेले बेटे ने की है मेरे बेटे की हत्या':व्यापारी के पिता ने लगाए आरोप, बोले- अपनी मां की शादी से खुश नहीं था

    1 hour ago

    1

    0

    रामपुर में शनिवार शाम 5 बजे एक 30 साल के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। व्यापारी के पिता ने हत्या का आरोप व्यापारी के सौतेले बेटे पर लगाया है। पिता का कहना है, सौतेला बेटा अपनी मां की दूसरी शादी से खुश नहीं था। वह 4-5 दिन पहले न्यूजीलैंड से वापस आया था। उसने अपने बुआ के बेटे के साथ मिलकर पूरा प्लान तैयार किया। फिर बेटे की हत्या कर दी। पिता निशान सिंह ने पुलिस को सौतेले बेटे अवदीप, बुआ के बेटे राजनदीप समेत 3 आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ये मामला रामपुर से 40 किलोमीटर दूर मिलक खानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया टाह गांव का है। वॉशिंग हब की दुकान चलाता था नवजोत मृतक व्यापारी नवजोत टाह कला गांव का रहने वाला था। उसकी कुमारिया कला में वॉशिंग हब की दुकान है। वह अपने पिता का इकलौता बेटा था। उसकी एक बहन कनाडा में नौकरी करती है, जबकि पिता खेती करते हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि करीब एक साल पहले नवजोत ने 40 साल की एक महिला से लव मैरिज की थी। महिला के पति की करीब 3 साल पहले मौत हो गई है। महिला के 2 बेटे हैं। दोनों न्यूजीलैंड में नौकरी करते हैं। दोनों ही बेटे मां की दूसरी शादी से नाराज थे। पिता निशान सिंह का कहना है, सौतेले बेटे की नाराजगी से बहू की जान को भी खतरा है। उन्होंने बहू की सुरक्षा की मांग की है। इस मामले में अभी तक व्यापारी की पत्नी का बयान सामने नहीं आया है। अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम- व्यापारी नवजोत ने रोज की तरह शनिवार को भी अपनी दुकान सुबह 10 बजे खोली। वह 6 बजे तक अपनी दुकान बंद कर देता है। शनिवार को भी वह अपनी दुकान का सामान धीरे-धीरे समेट रहा था, तभी उसकी दुकान के सामने एक सिल्वर कलर की ऑल्टो आकर रुकी। आसपास के लोगों के अनुसार, गाड़ी को देख नवजोत को लगा कोई ग्राहक आए हैं तो वो सामान छोड़कर आगे आने लगा। तभी गाड़ी से दो लोग मुंह पर कपड़ा बांधकर निकले और नवजोत पर गोली चला दी। पहले गोली लगते ही नवजोत नीचे गिर गया। उसके बाद बदमाशों ने 4 गोली और चलाई। फिर मौके से फरार हो गए। पिता ने दी सौतेले बेटे के खिलाफ तहरीर सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यापारी को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत बता दिया गया। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। मामले में थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया, परिजन शनिवार रात 11 बजे तक थाने में थे। व्यापारी के पिता ने सौतेले बेटे समेत 5 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की जाएगी। ……………………………………………………….. यह खबर भी पढ़ें- रामपुर में कारोबारी की 4 गोली मारकर हत्या:कार सवार 2 बदमाशों ने दुकान पर बरसाईं गोलियां, 10 साल बड़ी महिला से लव मैरिज की थी रामपुर में 30 साल के कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात के समय वह अपनी दुकान पर बैठा था। शाम करीब 5 बजे कार सवार 2 लोग पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। कारोबारी को 4 गोलियां लगीं। गोली उनके सीने और पीठ पर लगी। घटना देख आसपास के लोगों ने पुलिस और कारोबारी के घरवालों को सूचना दी। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘डर लगता है तो जहूराबाद आकर मुझसे लड़ें’:मंत्री राजभर की अखिलेश यादव को चुनौती; बोले- अयोध्या से लड़ने की चुनौती स्वीकारें
    Next Article
    नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़:जयकारों से गूंजे देवी धाम, तपेश्वरी मंदिर में 506 दीपक जलाए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment