Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में 50 हजार के लिए गर्भवती बहू की हत्या:संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के पिसावां थाना क्षेत्र के बाजनगर गांव में सोमवार सुबह 7:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव मिला है। जिसमें मृतका के पिता ने पति समेत चार ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर उनकी 4 माह की गर्भवती बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से संबंधित तीन तस्वीरें… जानिए पूरा मामला 1 साल पहले हुई थी शादी मृतका के पिता कमलेश कुमार के अनुसार, उनकी बेटी तारा की शादी बीते वर्ष 3 फरवरी को बाजनगर निवासी मोहित के साथ धूमधाम से की गई थी। शादी में करीब 11 लाख रुपये नकद दहेज भी दिया गया था। आरोप है कि इसके बावजूद ससुराल पक्ष के लोग लगातार अतिरिक्त पैसों की मांग करते रहे और तारा को प्रताड़ित करते थे। 20 हजार के आश्वासन के बाद भी की हत्या पुलिस को दी तहरीर में बताया कि पिछले महीने ससुराल पक्ष की ओर से 5 हजार रुपये की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने पूरा भी किया। इसके बाद भी कथित उत्पीड़न बंद नहीं हुआ। रविवार रात करीब आठ बजे तारा ने फोन कर बताया था कि उससे 50 हजार रुपये की और मांग की जा रही है। पिता ने उसे 20 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सोमवार सुबह देवर शोभित का फोन आया, जिसमें तारा की मौत की सूचना दी गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव सूचना मिलते ही कमलेश कुमार परिजनों के साथ बाजनगर पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मारपीट कर हत्या की गई है। घटना की जानकारी पर फोरेंसिक टीम और तहसील प्रशासन से नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ हत्या समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल के छात्र की डंपर से कुचलकर मौत:कोरांव में यूपी संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे तीनों छात्र, दो गंभीर घायल
    Next Article
    अमरोहा में विधायक की गाड़ी पर पथराव, दो युवक गिरफ्तार:एसपी ने चौकी इंचार्ज, एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी किए निलंबित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment