Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमरोहा में विधायक की गाड़ी पर पथराव, दो युवक गिरफ्तार:एसपी ने चौकी इंचार्ज, एसएसआई समेत तीन पुलिसकर्मी किए निलंबित

    9 hours ago

    1

    0

    अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में भाजपा विधायक राजीव तरारा की गाड़ी पर पथराव किया गया। शराब के नशे में धुत दो युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मामले में लापरवाही बरतने पर पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कस्बा चौकी इंचार्ज, एसएसआई और एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। यह घटना रविवार देर रात की है। क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा अपने वाहन से धनौरा से अमरोहा की ओर जा रहे थे। रेलवे फाटक के पास पीछे से आ रहे शराब के नशे में धुत दो बाइक सवार युवकों की बाइक विधायक के वाहन से टकरा गई। टकराव के बाद विधायक के चालक और गार्ड ने गाड़ी से उतरकर युवकों का विरोध किया। इसके जवाब में दोनों युवकों ने विधायक की गाड़ी पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। ये दोनों युवक नांदनौर माफी के निवासी बताए जा रहे हैं और घटना के समय शराब के नशे में थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी अमित कुमार आनंद ने कार्रवाई की है। उन्होंने कस्बा चौकी इंचार्ज जुगल किशोर, एसएसआई सतीश मौर्य और लेपर्ड पर तैनात सिपाही अंकुश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 50 हजार के लिए गर्भवती बहू की हत्या:संदिग्ध अवस्था में मिला शव, पति समेत चार ससुरालियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज
    Next Article
    सीतापुर में विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला:दहेज के लिए पति समेत 4 पर हत्या का आरोप, 1 साल पहले हुई थी शादी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment