Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में बारिश के बीच कच्ची दीवार छप्पर समेत गिरी:पति-पत्नी और 2 साल की बेटी समेत 5 घायल, पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के धरनाग गांव में कच्ची दीवार छप्पर समेत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में सो रहा परिवार मलबे में दब गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी फैल गई। ग्रामीणों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर मलबा हटाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम भी पहुंच गई। ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में पति-पत्नी, उनकी दो वर्षीय बेटी समेत परिवार के पांच लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया। पुलिस के अनुसार, लगातार बारिश के कारण कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। देर रात अचानक दीवार गिरने से यह हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार रात करीब 2:30 बजे हुआ। परिवार के लोग घर के अंदर सो रहे थे, तभी बारिश के कारण कमजोर हुई कच्ची दीवार छप्पर समेत उनके ऊपर गिर गई। सुबह करीब 8 बजे पुलिस को घटना की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने चौकी प्रभारी शाहमहोली को घटना की जानकारी दी और पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला। पति-पत्नी और दो साल की बेटी समेत पांच घायल हादसे में धरनाग गांव निवासी जयपाल पुत्र कल्लू (45), उनकी पत्नी राजरानी (42) और उनकी दो वर्षीय बेटी ध्यानु घायल हुई हैं। परिवार के दो अन्य बच्चे भी हादसे में चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया। लगातार बारिश से कमजोर हुई थी कच्ची दीवार ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश होने के कारण मकान की कच्ची दीवार कमजोर हो गई थी। इसी वजह से रात में अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि ग्रामीण और पुलिस टीम समय रहते मौके पर पहुंच गई और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में झोलाछाप डॉक्टरों पर स्वास्थ्य विभाग का शिकंजा:6 दुकानें बंद, 5 को नोटिस; मेडिकल स्टोर पर चल रहे थे क्लिनिक
    Next Article
    भरत तिवारी के पिता अयोध्या में:रामलला के दर्शन कर सकते हैं,समाजसेवी बोले-भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment