Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर सांसद पर यौन शोषण मामले में आज अंतिम सुनवाई:लखनऊ हाईकोर्ट यह तय करेगा कि निचली अदालत में ट्रायल जारी रहेगा या नहीं

    11 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर लगे यौन शोषण आरोप मामले में आज लखनऊ हाईकोर्ट से फैसला आना है। आज हाईकोर्ट यह तय करेगा कि इस मामले में निचली अदालत में सांसद के खिलाफ ट्रायल जारी रहेगा या नहीं। इससे पहले 9 फरवरी को अदालत में सुनवाई हुई थी। सीओ सिटी की ओर से वॉइस सैंपल की FSL रिपोर्ट अदालत में पेश की गई थी। रिपोर्ट को केस डायरी के साथ लगाकर कोर्ट के समक्ष रखा गया था। राकेश राठौर ने निचली अदालत में पुलिस की ओर से दर्ज चार्जशीट के खिलाफ हाईकोर्ट में चुनौती दी है। उन्होंने याचिका में ट्रायल पर रोक लगाने, आरोपों की समीक्षा कराने और स्वयं को साजिश के तहत फंसाए जाने का दावा किया है। इस मामले में अगस्त माह से लगातार सुनवाई चल रही है। अभियोजन पक्ष की ओर से अदालत को बताया गया कि 15 जनवरी को एक महिला नेता ने सांसद के खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का आरोप है कि राजनीतिक करियर और शादी का झांसा देकर सांसद ने करीब चार वर्षों तक उसका शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी की बात कही तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। 17 जनवरी को मेडिकल जांच और मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज होने के बाद पुलिस ने सांसद के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। पढ़िए, सांसद ने याचिका में क्या कहा... यौन-शोषण मामले में फंसे कांग्रेस सांसद राकेश राठौर ने पुलिस द्वारा निचली अदालत में दाखिल चार्जशीट को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। उन्होंने ट्रायल पर रोक लगाने, आरोपों की समीक्षा कराने और खुद को साजिशन फंसाए जाने का दावा किया है। अगस्त माह से इस मामले में हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही है। सांसद की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ राजनीतिक द्वेष और साजिश के तहत झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया है। याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि निचली अदालत ने बिना तथ्यों की गहन समीक्षा किए जल्दबाजी में आरोप तय कर दिए, जो न्यायसंगत नहीं है। अब पूरा मामला बताते हैं.... राकेश राठौर पर 15 जनवरी को एक महिला नेता ने यौन शोषण का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई थी। महिला नेता ने आरोप लगाया था कि सांसद ने उससे राजनीतिक करियर बनाने और शादी का झांसा देकर 4 साल तक शारीरिक शोषण किया। जब उसने शादी करने की बात कही तो सांसद ने जान से मारने की धमकी दी। 17 जनवरी को मेडिकल करवाने के बाद आरोपी सांसद के खिलाफ पुलिस ने रेप समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस ने पीड़िता का मजिस्ट्रेट के सामने बयान कराया। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट के सामने आपबीती बयां की थी। 21 जनवरी को सांसद की पत्नी ने की थी प्रेस कॉन्फ्रेंस 21 जनवरी को सांसद की पत्नी नीलम राठौर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पति पर लगे सभी आरोपों को निराधार बताया था। नीलम ने कहा- उन्हें अपने पति और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। वह हर मायने में लोगों की मदद करते हैं। पूरी तरह से निर्दोष हैं। हालांकि, मीडिया द्वारा पूछे गए किसी भी सवाल का जवाब दिए बिना ही वह प्रेस वार्ता से चली गई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस से सांसद को उठा ले गई थी पुलिस FIR दर्ज होने के बाद से सांसद अंडरग्राउंड हो गए थे। 30 जनवरी को पहली बार मीडिया से अपनी बात रखने आए थे, तभी अचानक पुलिस वहां पहुंच गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने सांसद को कोर्ट में पेश किया, जहां से 14 दिन के लिए जेल भेज दिया गया था। सांसद का विवादों से पुराना नाता राकेश राठौर 2017 के चुनाव में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में सीतापुर से चुने गए थे। मई 2021 में, उनकी निजी बातचीत के कई ऑडियो क्लिप लीक हुए थे। जिसमें वे सरकार की कड़ी आलोचना कर रहे थे। खासकर कोरोना महामारी की प्रतिक्रिया पर। साथ ही पार्टी के भीतर जातिवादी रुझान की भी शिकायत कर रहे थे। भाजपा से सपा, फिर कांग्रेस का दामन थामा भाजपा का दामन छोड़ने के बाद राकेश राठौर ने सपा का रुख कर लिया। हालांकि, 2022 के विधानसभा चुनाव में उन्हें सपा ने टिकट नहीं दिया। इसके बाद राकेश राठौर ने राहुल गांधी से मुलाकात करके कांग्रेस जॉइन कर ली। 2024 के लोकसभा चुनाव में राकेश राठौर ने 4 बार के सांसद राजेश वर्मा को 90 हजार वोटों के अंतर से हराकर अप्रत्याशित जीत हासिल की थी। ---------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- विदाई के बाद सीधे इंटरव्यू देने पहुंची दुल्हन:आगरा में दूल्हा हाथ थामकर ले गया, बोला- पत्नी का हर कदम साथ दूंगा आगरा में शादी की रस्मों के बाद दुल्हन की विदाई होनी थी। लेकिन, दूल्हा उसको विदा कर अपने घर ले जाने की जगह सरकारी नौकरी का इंटरव्यू दिलाने लेकर चला गया। दरअसल, दुल्हन ने शादी के पहले ही बाल विकास विभाग में आंगनबाड़ी वर्कर की वैकेंसी के लिए फॉर्म भर रखा था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताजमहोत्सव में आई फूल रस से बनी हजारों की पेंटिंग्स:2 किलो फूलों में निकलता है 100g कलर, हस्त शिल्प हैं यह मधुबनी पेंटिंग्स
    Next Article
    प्रयागराज में हाईस्कूल के छात्र की डंपर से कुचलकर मौत:कोरांव में परीक्षा देने जा रहे थे तीन छात्र, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment