Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में नेताओं को भाया 80 के दशक का ट्रेंड:सांसद जगदंबिका पाल बोले- उस दौर का अंदाज फिर याद आ रहा

    39 minutes ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर में इन दिनों सोशल मीडिया पर 80 के दशक की पुरानी तस्वीरों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। नेता, अभिनेता और आम लोग सभी अपनी पुरानी तस्वीरें साझा कर उस दौर की यादें ताजा कर रहे हैं। 80 के दशक का पहनावा, सादगी और तस्वीरों का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। सिद्धार्थनगर के भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 80 के दशक की एक तस्वीर साझा की। उन्होंने इसके साथ लिखा कि 80 के दशक की यादें और उस दौर का अंदाज फिर से याद आ रहा है। कुछ यादें कभी पुरानी नहीं होतीं, बल्कि समय के साथ और खास हो जाती हैं। इटवा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक और पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने भी अपनी पत्नी के साथ 80 के दशक की तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली। उन्होंने तस्वीर के साथ लिखा, “हम 80 के दशक में होते तो ऐसे ही होते।” उनकी यह तस्वीर भी लोगों को काफी पसंद आ रही है। बांसी विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह ने भी अपनी तस्वीर को 80 के दशक के अंदाज में साझा किया। उन्होंने तस्वीर के साथ उस दौर की सादगी और पुराने अंदाज को याद करते हुए लिखा कि यह 80 के दशक की एक छोटी सी झलक है। सादा समय, पुराना अंदाज और आज भी खास लगने वाली यादें। उन्होंने अपनी पोस्ट के साथ उस दौर का एक गीत भी लगाया। नेताओं की इन पुरानी तस्वीरों के बाद आम लोग भी सोशल मीडिया पर अपनी यादें साझा कर रहे हैं। वे अपनी पुरानी तस्वीरें पोस्ट कर रहे हैं और उनके साथ उस दौर से जुड़ी बातें लिख रहे हैं। कई लोग तो 80 के दशक के कपड़ों और पुराने अंदाज में अपनी नई तस्वीरें भी बनवा रहे हैं। तकनीक के इस दौर में 80 के दशक की तस्वीरों का यह चलन लोगों को पुराने समय की याद दिला रहा है। यही वजह है कि सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरों और उनसे जुड़े संदेशों को खूब पसंद और साझा किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी में बारिश से सड़कों पर पानी भरा:औसानगंज-आदमपुर थाना मार्ग जलमग्न; लोग बोले- टैक्स पूरा देते हैं, जलभराव की समस्या झेल रहे
    Next Article
    ‘दिक्कत है तो पाकिस्तान-बांग्लादेश चले जाइए...पैसे भी हमसे ले जाना’:मस्जिद टूटी तो बोले महामंडलेश्वर-योगी सरकार में नहीं चलेगी दादागिरी, कानून मानना पड़ेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment