Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिद्धार्थनगर में व्यापारी की जमीन पर भू-माफिया का कब्जा:व्यापारी ने मांगी सुरक्षा, फर्जीवाड़े से जमीन हड़पने की शिकायत

    3 hours ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ़ तहसील क्षेत्र स्थित भीमापार गांव में जमीन कब्जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय व्यापारी संजय कुमार गुप्ता ने एक कथित भू–माफिया पर फर्जी तरीके से उनकी जमीन और मकान पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। संजय कुमार गुप्ता के अनुसार करीब 10 वर्ष पूर्व उन्होंने और उनके परिजन राधेश्याम गुप्ता ने भीमापार स्थित गाटा संख्या 910 क (लगभग 40 डिसमिल) का विधिवत बैनामा कराया था। बैनामा तौलन व एसपी अग्रवाल के माध्यम से हुआ था। पीड़ित का कहना है कि उक्त भूमि पर मकान भी निर्मित है और वे लगातार इस संपत्ति का उपयोग करते रहे हैं। दूसरे गाटा के नाम पर कब्जे का आरोप संजय कुमार का आरोप है कि क्षेत्र के एक दबंग व्यक्ति ने गाटा संख्या 907 में बैनामा कराया, लेकिन अवैध रूप से गाटा संख्या 910 क की भूमि और मकान पर कब्जा कर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई सुनियोजित साजिश के तहत की गई और तहसील प्रशासन से मिलीभगत कर खारिज-दाखिल भी करवा लिया गया। कागजी हेरफेर से रिकॉर्ड बदलने की कोशिश पीड़ित का कहना है कि दस्तावेजों में हेरफेर कर जमीन का राजस्व रिकॉर्ड बदलवाने का प्रयास किया गया। उन्होंने तहसील स्तर पर हुई कार्रवाई की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि एक गाटा के बैनामे के आधार पर दूसरे गाटा में नामांतरण कैसे किया गया। जमीन पर जाने पर मिलती है धमकी संजय कुमार गुप्ता का आरोप है कि जब भी वे अपनी जमीन पर जाते हैं तो आरोपित पक्ष उन्हें धमकाता है और जान से मारने की चेतावनी देता है। उन्होंने आशंका जताई है कि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया तो कोई गंभीर घटना हो सकती है। प्रदेश में भूमि विवाद अक्सर लेते हैं हिंसक रूप ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश में भूमि विवाद कई बार हिंसक घटनाओं में बदल चुके हैं। अलग-अलग जिलों में जमीन कब्जे को लेकर फायरिंग, मारपीट और हत्या तक के मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में पीड़ित ने अपनी आशंका को गंभीर बताया है। स्थानीय लोगों ने भी जताई चिंता ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में दबंगों द्वारा जमीन कब्जाने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं, लेकिन लोग डर के कारण खुलकर शिकायत नहीं कर पाते। इस मामले में पीड़ित के सामने आने से प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। पुलिस ने कहा- जांच की जा रही पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए मामले की जांच शुरू करने की बात कही है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में कितनी जल्दी और निष्पक्ष कार्रवाई करता है। फिलहाल पीड़ित परिवार दहशत में है और न्याय की उम्मीद लगाए बैठा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायक अजय सिंह ने विधानसभा में उठाए कई मुद्दे:पंकज पटेल पर साधा निशान, बोले- हमारे पलटू राम मुंह में दही जमाने वाले नेता नहीं
    Next Article
    ‘पवन सिंह के साथ रहना है, 7 साल में पति का प्यार नहीं मिला…’; कोर्ट में फूट-फूटकर रोईं पत्नी ज्योति, मेंटेनेंस में मांगे 10 करोड़

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment