Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइसेंसी बंदूक से हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पुलिस ने बंदूक भी बरामद की, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

    1 hour ago

    1

    0

    प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना क्षेत्र में पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बंदूक भी बरामद की गई है। यह गिरफ्तारी मातादीन पुरवा विसहिया गेट के पास लखनऊ-प्रयागराज नेशनल हाईवे के किनारे से की गई। यह घटना कबीरपुर गांव में हुई थी। पीड़ित सोमवार को अपने घर के सामने मोबाइल चला रहा था, तभी आरोपी अश्विनी मिश्र ने पुरानी रंजिश के चलते दो नाली बंदूक लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की नीयत से उस पर फायर कर दिया। वादी द्वारा बचाव करने पर गोली दीवार से टकरा गई। इसके बाद आरोपी ने एक और हवाई फायर किया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हत्या के प्रयास सहित संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भुक्कड़ ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सख्त निर्देश दिए थे। गरुवार को चेकिंग के दौरान हथिगवां पुलिस ने 28 वर्षीय अश्विनी मिश्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी की लाइसेंसी बंदूक भी जब्त कर ली है। पुलिस ने बंदूक का लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में पर्यटन कॉरिडोर, चीनी मिल की मांग:विधायक राम फेरन पांडेय ने सीएचसी और नगर पंचायत बनाने की पैरवी
    Next Article
    झांसी के लापता AC मिस्त्री का शव नहर में मिला:जालौन में बरामद, 8 फरवरी से था लापता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment