Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में पर्यटन कॉरिडोर, चीनी मिल की मांग:विधायक राम फेरन पांडेय ने सीएचसी और नगर पंचायत बनाने की पैरवी

    1 hour ago

    1

    0

    श्रावस्ती के विधायक राम फेरन पांडेय ने विधानसभा में अपने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से संबंधित कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए। उन्होंने पर्यटन कॉरिडोर, चीनी मिल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और नगर पंचायत के दर्जे सहित विभिन्न मांगों को सदन के समक्ष रखा। विधायक ने श्रावस्ती स्थित सीताद्वार को भगवान लव-कुश की तपोस्थली बताते हुए वहां एक पर्यटन कॉरिडोर विकसित करने की मांग की। उनका कहना था कि इससे धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने क्षेत्र में उद्योगों की कमी का उल्लेख करते हुए एक चीनी मिल स्थापित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। विधायक के अनुसार, इससे गन्ना किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। शहरी विकास के संबंध में, विधायक ने कटरा श्रावस्ती को शहीद सुशील चंद्र चौधरी के नाम पर नगर पंचायत बनाने की मांग की। उन्होंने गिलौला कस्बे में प्रतिदिन लगने वाले लंबे जाम की समस्या का जिक्र करते हुए उसे भी नगर पंचायत का दर्जा देने की आवश्यकता बताई, ताकि योजनाबद्ध तरीके से विकास हो सके। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए,विधायक ने सिसवारा में एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थापित करने की मांग की। उन्होंने बताया कि चंद्रक बुजुर्ग में वर्तमान में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है,लेकिन उसके 22 किलोमीटर के दायरे में कोई सीएचसी नहीं है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पातीं। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु, उन्होंने सेमगढ़ा के पास एक नए विद्युत उपकेंद्र सब स्टेशन की स्थापना की भी मांग की, जिससे क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। विधायक राम फेरन पांडेय ने प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि "यह वही श्रावस्ती है जहां का किसान आज हवाई चप्पल पहनकर हवाई यात्रा कर रहा है।" उन्होंने डबल इंजन की सरकार को विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे कार्यों को बुरा साबित करना दुनिया की पुरानी आदत है।उन्होंने आगे कहा कि जब विपक्ष सत्ता में था, तब उन्हें विकास कार्य याद नहीं आते थे,लेकिन अब वे विपक्ष में हैं तो उन्हें सारी बातें याद आ रही हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में 244 मुस्लिम वोटरों के नाम कटवाने की साजिश:वोटरों के नाम हटाने के लिए भरे गए फर्जी फार्म-7, बूथ नंबर बूथ 249 का मामला
    Next Article
    लाइसेंसी बंदूक से हत्या का प्रयास का आरोपी गिरफ्तार:प्रतापगढ़ में पुलिस ने बंदूक भी बरामद की, पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment