Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    साध्वी प्राची बोलीं-राहुल इस जन्म में PM नहीं बन सकते:बरेली में कहा- चुनाव आयुक्त पर विपक्ष का हमला वोट बैंक की राजनीति

    23 hours ago

    1

    0

    बरेली में विश्व हिंदू परिषद की वरिष्ठ नेत्री साध्वी प्राची ने राहुल गांधी और विपक्ष पर तीखा हमला बोला। बरेली सर्किट हाउस में दैनिक भास्कर से बातचीत में उन्होंने कहा कि राहुल गांधी इस जन्म में देश के प्रधानमंत्री नहीं बन सकते। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को भी गलत बताया। साध्वी प्राची ने कहा कि ज्ञानेश कुमार ईमानदारी और निष्ठा से अपना दायित्व निभा रहे हैं। उनके मुताबिक, मतदाता सूची से फर्जी और अवैध नाम हटाए जाने को लेकर विपक्ष परेशान है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और दूसरे विपक्षी दल लंबे समय से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करते रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 2027 के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की सरकार बनेगी। ‘विरोध की वजह वोट बैंक’ चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शनों को लेकर साध्वी प्राची ने कहा कि विपक्ष किसी ईमानदार अधिकारी को काम नहीं करने देना चाहता। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण से विपक्ष का वोट बैंक प्रभावित हुआ है, इसलिए वह विरोध कर रहा है। चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर अभिषेक दीपके और CJP की ओर से किए जा रहे प्रदर्शनों पर साध्वी प्राची ने कहा कि विपक्ष और ऐसे संगठन एक ही तरह की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ये लोग देश में ईमानदार और देशभक्त नेतृत्व को स्वीकार नहीं करना चाहते। गरबा-डांडिया में आईडी जांच की मांग समान नागरिक संहिता (UCC) के सवाल पर साध्वी प्राची ने इसका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश एक है तो कानून भी सभी नागरिकों के लिए समान होना चाहिए। उन्होंने अलग-अलग कानूनों की व्यवस्था खत्म करने की बात कही। नवरात्रि के गरबा और डांडिया आयोजनों में पहचान पत्रों की जांच को लेकर भी साध्वी प्राची ने बजरंग दल के रुख का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि पहचान छिपाकर प्रवेश करने की शिकायतों को देखते हुए आईडी की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जो लोग सनातन संस्कृति और गरबा में शामिल होना चाहते हैं, उनका स्वागत है, लेकिन उन्हें अपनी पहचान के साथ आना चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सतीश निगम और नीलिमा जलभराव में उतरे:पूर्व सपा MLA बोले- 10 साल में कुछ नहीं हुआ, BJP ने कहा- वोटिंग से 4 महीने पहले दिखे
    Next Article
    मुरादाबाद में MDA की बोर्ड बैठक 6 अक्टूबर को:गोविंदपुरम-2 टाउनशिप को मिल सकती है मंजूरी; 250 भूखंड होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment