Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सावन अमावस्या पर कामतानाथ धाम में उमड़ी भक्तों की भीड़:चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पंचकोसीय परिक्रमा की

    6 hours ago

    1

    0

    धर्मनगरी चित्रकूट में सावन अमावस्या यानी हरियाली अमावस्या के पावन पर्व पर बुधवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान कामतानाथ के दर्शन-पूजन के लिए देशभर से लाखों श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। कामतानाथ प्रमुख द्वार मंदिर समेत कामदगिरि क्षेत्र में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान कामतानाथ के दर्शन किए और परिवार की सुख-समृद्धि एवं मंगलकामना के लिए पूजा-अर्चना की। इस दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘जय कामतानाथ’ के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने कामदगिरि की पंचकोसीय परिक्रमा भी लगाई। मान्यता है कि सावन अमावस्या पर कामदगिरि की परिक्रमा और भगवान कामतानाथ के दर्शन करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे। कई श्रद्धालु परिवार के साथ आए, जबकि बड़ी संख्या में साधु-संत भी परिक्रमा करते दिखे। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। प्रमुख मंदिरों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। वाहनों के दबाव को नियंत्रित करने के लिए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई। अधिकारियों ने लगातार व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सावन अमावस्या पर धर्मनगरी का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। मंदिरों में घंटियों की गूंज, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं के जयकारों के बीच कामदगिरि की परिक्रमा करते भक्तों ने चित्रकूट की धार्मिक आस्था की भव्य तस्वीर पेश की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टीचर पति ने 4 दिन बाद भी नहीं उगला सच:फतेहपुर में पत्नी की हत्या की थी, फरार भाइयों की तलाश में कई ठिकानों पर छापे
    Next Article
    खिलाड़ियों और कोच में डिसिप्लिन का होना बहुत जरूरी:BFI के महासचिव पहुंचे वाराणसी, बोले - कॉमनवेल्थ में पदक के लिए तीन महीने पहले ही आश्वस्त था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment