Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SBI बैंक के लॉकर से गायब हुए 50-लाख के जेवरात:स्वरूप नगर में बैंक मैनेजर और कर्मचारियों पर हुई FIR

    7 hours ago

    1

    0

    स्वरूप नगर में स्थित एसबीआई बैंक की शाखा के लॉकर से 50 लाख रुपये की जेवरात गायब होने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर आरोप लगाकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायत की। स्वरूप नगर पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया। 2003 में खुलवाया था सेविंग अकाउंट कौशलपुरी निवासी रश्मि अरोड़ा ने बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने स्वरुप नगर स्थित स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर की ब्रांच में सेविंग अकाउंट खुलवाया था। बैंक ने उन्हें लॉकर नंबर 23 आवंटित किया था। जिसमें उन्होंने करीब 50 लाख रुपये कीमत के जेवरात रखे हुए थे। पति की मौत के बाद वह लखनऊ में अपनी बेटी के घर रहने लगी। करीब चार माह पहले वह अपनी बेटी के साथ बैंक पहुंची तो जानकारी हुई कि स्टेट बैंक ऑफ त्रावणकोर का भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो चुका है। उनके खाते से लॉकर का चार्ज से कट रहा था। बीती 21 जुलाई को उन्होंने खाते में रकम जमा करने के बाद बैंक ने लॉकर नंबर बताया। हालांकि उस दिन चाबी नहीं होने के कारण वह लॉकर नहीं देख सकी। 27 जुलाई को गायब मिले जेवरात जिसके बाद 27 जुलाई को उन्होंने बैंक पहुंचकर लॉकर देखा तो जेवर गायब थे। बैंक कर्मचारियों और पुलिस से शिकायत के बावजूद कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। जिसके बाद उन्होंने बैंक प्रबंधक और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर शिकायत की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राहुल गांधी ने युवाओं से बात की, तस्वीरों में देखिए:प्रयागराज में कहा- आपको सिस्टम को खत्म टाटा बॉय-बॉय करना है, मोहब्बत की दुकान खोलिए
    Next Article
    स्वामी नारायणानंद तीर्थ को मिली जान से मारने की धमकी:आरोपी बोला- तू बहुत बड़ा धर्म प्रचारक बन रहा है, जान से मार दिया जाएगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment