Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    SGPGI के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में बढ़ेंगे 18 डॉक्टर:तीन नए DM कोर्स शुरू होंगे, 120 बेड की व्यवस्था भी होगी

    2 hours ago

    1

    0

    SGPGI में मरीजों को सर्जरी से पहले और बाद में बेहतर इलाज मिल सकेगा। संस्थान के एनेस्थीसियोलॉजी विभाग में डॉक्टरों की संख्या 42 से बढ़ाकर 60 की जाएगी। इसके लिए 18 नए डॉक्टर की भर्ती की जाएगी। साथ ही, विभाग में पीडियाट्रिक, पेन और ट्रांसप्लांट एनेस्थीसिया के तीन नए DM कोर्स शुरू किए जाएंगे। शनिवार को विभाग के 39वें स्थापना दिवस समारोह में ये जानकारी दी गई। विभाग के प्रमुख प्रो.संजय धीरज ने बताया कि कई बार एक ही मरीज को अलग-अलग बीमारियों के इलाज के लिए कई विभागों में जाना पड़ता है। इससे इलाज में समय लगता है और मरीज की हालत बिगड़ने का खतरा रहता है। नए मॉडल में मरीज को सर्जरी से पहले की तैयारी से लेकर ऑपरेशन के दौरान और बाद तक एक ही टीम देखेगी। इससे मरीज की परेशानी कम होगी और रिकवरी में तेजी आएगी। सर्जरी से पहले और बाद तक मिलेगी देखभाल एनेस्थीसियोलॉजी विभाग की टीम सिर्फ ऑपरेशन थिएटर तक सीमित नहीं रहेगी। मरीज के जोखिम का आकलन, उसकी स्थिति के अनुसार इलाज की तैयारी, ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया और सर्जरी के बाद दर्द का प्रबंधन भी इसी टीम की जिम्मेदारी होगी। ICU केयर और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल में भी मदद मिलेगी। इससे मरीज को अस्पताल में कम समय तक रहना पड़ सकता है और रिकवरी बेहतर होने की उम्मीद है। 120 बेड की व्यवस्था, फैकल्टी भी बढ़ेगी विभाग में मरीजों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए क्वाटरनरी केयर में 120 बेड की व्यवस्था करने की भी योजना है। विभाग में नए डॉक्टरों के साथ फैकल्टी की संख्या बढ़ने से सर्जरी की क्षमता बढ़ेगी। ऑपरेशन के लिए मरीजों को इंतजार कम करना पड़ेगा और ICU केयर भी बेहतर हो सकेगी। डॉ.पीके सिंह को किया सम्मानित स्थापना दिवस समारोह में SGPGI के निदेशक प्रो.आरके धीमान और डीन मनोज जैन ने पटना एम्स के पूर्व निदेशक डॉ.पीके सिंह को सम्मानित किया। कार्यक्रम में संस्थान के प्रो-वाइस चांसलर और एनेस्थीसियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने हिस्सा लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गंगा में नहाते समय डूबने लगीं तीन चचेरी बहनें:दो को बचाया; 8 साल की बच्ची लापता, घर से 300 मीटर दूर नदी में नहाने गई थीं तीनों
    Next Article
    अंबेडकर वाहिनी ने दी 'नेताजी' को श्रद्धांजलि:महासचिव रामबाबू सुदर्शन बोले- गरीबों, वंचितों को समर्पित था उनका जीवन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment