Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहगंज में विवाद के बाद दोनों पक्षों में पथराव:4 युवक घायल, सैकड़ों युवकों ने कोतवाली का घेराव किया; तनाव के बीच पुलिस बल तैनात

    1 day ago

    1

    0

    जौनपुर में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के पानदरीबा बाईपास पर बुधवार रात करीब 10 बजे मामूली विवाद के बाद दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कहासुनी के बाद दोनों तरफ से मारपीट और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया। विवाद को जातीय संघर्ष से जोड़कर भी देखा जा रहा है। स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना से नाराज एक पक्ष के सैकड़ों युवक शाहगंज कोतवाली पहुंच गए और घेराव किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। अचानक बड़ी संख्या में युवकों के पहुंचने से पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी और जवान सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस ने हालात संभालते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों के संबंध में जरूरी कार्रवाई की जा रही है। विवाद की वजह और आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस पुलिस दोनों पक्षों के बीच विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रदेश में 1.27 करोड़ वोट कटे:कांग्रेस सांसद बोले- सरकार, प्रशासन और BLO किसके
    Next Article
    गोंडा में गणेश-महालक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:सरयू घाट और खैरा भवानी मंदिर के पोखर में किया गया विसर्जन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment