Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में गणेश-महालक्ष्मी प्रतिमाओं का विसर्जन:सरयू घाट और खैरा भवानी मंदिर के पोखर में किया गया विसर्जन

    1 day ago

    1

    0

    गोंडा जिले में इस वर्ष भी 50 से अधिक स्थानों पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। पूजन अनुष्ठान संपन्न होने के बाद बुधवार देर शाम छह बजे से प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ, जो गुरुवार तड़के दो बजे तक अनवरत चलता रहा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं को मां खैरा भवानी मंदिर के पोखरे, सरयू के कटरा घाट (करनैलगंज) और अयोध्या स्थित सरयू नदी में विसर्जित किया गया। सभी विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। स्थानीय पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट, स्थानीय गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीमों को भी तैनात किया गया था, ताकि प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाते समय श्रद्धालु नाचते-गाते चल रहे थे। इस दौरान प्रसाद वितरण किया गया और एक-दूसरे पर अबीर-गुलाल उड़ाकर लोगों ने उत्सव मनाया। गोंडा शहर में स्थापित 10 से अधिक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन खैरा भवानी मंदिर के पोखरे में किया गया। वहीं, करनैलगंज, कटरा बाजार और तरबगंज में स्थापित प्रतिमाओं का विसर्जन सरयू के कटरा घाट (करनैलगंज) पर हुआ। मनकापुर, गोंडा सदर, गौरा समेत अन्य क्षेत्रों में स्थापित प्रतिमाओं को अयोध्या स्थित सरयू नदी में विसर्जित किया गया। विसर्जन मार्गों पर ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी मार्गों पर महिला और पुरुष पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी। करीब दो हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती के बीच जिले में प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हुआ। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के राकेश कुमार उर्फ गुड्डू वर्मा ने बताया कि पूरे जिले में विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। कहीं भी किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। सुरक्षा के व्यापक इंतजाम थे और लोगों ने धूमधाम से प्रतिमाओं का विसर्जन किया
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहगंज में विवाद के बाद दोनों पक्षों में पथराव:4 युवक घायल, सैकड़ों युवकों ने कोतवाली का घेराव किया; तनाव के बीच पुलिस बल तैनात
    Next Article
    देवरिया में घने कोहरे से 100 मीटर तक सिमटी दृश्यता:मेडिकल कॉलेज में बढ़े सांस और निमोनिया के मरीज, एक्यूआई 180 पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment