Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत:मौसा के घर जन्मदिन पर आए थे, नहाते समय हुआ हादसा

    10 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में जैतीपुर थाना क्षेत्र के कुलुआ बोझ गांव में बहगुल नदी में डूबने से भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 14 वर्षीय विजय और उसकी 9 वर्षीय बहन किंजल के रूप में हुई है। शनिवार को दोनों अपने मौसा के घर जन्मदिन समारोह में शामिल होने आए थे। जानकारी के अनुसार, विजय और किंजल थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के डभौरा गांव के रहने वाले थे। वे शनिवार को अपनी मां फूलन देवी और बहन शीतल के साथ कुलुआ बोझ गांव में अपने मौसा अमर सिंह उर्फ भूरे के घर पहुंचे थे। शनिवार रात मौसा की बेटी का जन्मदिन था, जिसमें सभी शामिल हुए थे। रविवार दोपहर करीब एक बजे विजय और किंजल अपने मौसा के बेटे आनंद के साथ घर से लगभग पांच सौ मीटर दूर बहगुल नदी में नहाने गए। नदी में पानी गहरा होने और एक गड्ढे में चले जाने के कारण दोनों डूब गए। आनंद ने उन्हें डूबते देख शोर मचाया। आनंद की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों बच्चों के शवों को नदी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जैतीपुर थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि भाई-बहन नदी में डूबे हैं और उनके शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रामादेवी में अमरनाथ यात्रा भंडारे को रवाना:विभिन्न दलों के नेताओं ने दिखाई एकजुटता
    Next Article
    नोएडा में 7.25 लाख की कफ सिरप जब्त:फॉर्च्यूनर से तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment