Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में 7.25 लाख की कफ सिरप जब्त:फॉर्च्यूनर से तस्करी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार, तीन की तलाश

    10 hours ago

    1

    0

    नोएडा पुलिस ने फिल्म सिटी के पास से नशीली कफ सिरप की तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 7.25 लाख रुपये कीमत की 3,600 शीशी अवैध कफ सिरप बरामद की है। यह खेप एक फॉर्च्यूनर कार में भरकर लाई जा रही थी। एसीपी प्रवीण सिंह ने बताया कि सेक्टर-20 थाना पुलिस और यातायात पुलिस नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फिल्म सिटी से रजनीगंधा चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर एक्सप्रेसवे से उतरने वाले लूप के पास एक संदिग्ध फॉर्च्यूनर कार को रोका गया। तलाशी में कार से 15 बोरों में रखी भारी मात्रा में अवैध कफ सिरप बरामद हुई। बरामद कफ सिरप ओनेरेक्स 100 एमएल ब्रांड की है, जिसकी कुल 3,600 शीशियां मिली हैं। जांच में सामने आया कि सिरप की प्रत्येक पांच मिलीलीटर मात्रा में 10 मिलीग्राम कोडीन फॉस्फेट मौजूद है। कोडीन युक्त दवाओं का निर्धारित चिकित्सकीय उपयोग होता है, लेकिन अधिक मात्रा में सेवन करने पर नशे जैसा प्रभाव उत्पन्न होता है। इसी कारण ऐसी दवाओं की अवैध तस्करी कर उन्हें नशे के रूप में बेचा जा रहा है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पीयूष वर्मा और कपिल विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो मूलरूप से मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि दोनों आरोपी नशीली कफ सिरप की खेप को एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस को शक है कि इसके पीछे एक अंतरराज्यीय नेटवर्क सक्रिय है, जो युवाओं तक नशे की सामग्री पहुंचा रहा है। मामले में गिरोह के तीन अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है और पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में भाई-बहन की नदी में डूबकर मौत:मौसा के घर जन्मदिन पर आए थे, नहाते समय हुआ हादसा
    Next Article
    मोहाली में दोस्त की हत्या का VIDEO:रास्ते में रोका, चाकू से गला काटा, सड़क पर पड़ा तड़पता रहा; आरोपी रोते हुए बोला- गलती हो गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment