Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा:परिजनों ने नर्स पर गलत दवा देने का आरोप लगाया, भाई रो-रोकर बोला-हम दोनो साथ जाते थे

    3 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि नर्स द्वारा गलत दवा दिए जाने के बाद मरीज की मौत हो गई। मृतक की पहचान सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के 35 वर्षीय अकरस के रूप में हुई है। परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार, अकरस थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के बेहटी गांव का निवासी था। बादशाह नगर चौराहा के पास डीसीएम की टक्कर से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें वह घायल हो गया था। गुरुवार को उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मरीज की तबीयत बिगड़ने पर उन्होंने स्टाफ को बुलाया। तभी एक नर्स ने आकर गलत दवा दे दी, जिसके तुरंत बाद अकरस की मौत हो गई। जब परिजनों ने इसका विरोध किया, तो नर्स वार्ड से भाग गई। मरीज की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और समाजवादी पार्टी के नेता लखन प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर कार्रवाई के साथ-साथ मुआवजे की भी मांग की। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी ने स्ट्रेचर के लिए पांच रुपये लिए थे। चौक कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। मृतक अकरस भट्टे पर मजदूरी कर अपनी पत्नी आरती और दो बेटों राघव व राज का पालन-पोषण करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक का भाई विक्रम, जो अकरस के साथ मजदूरी करता था, शव देखकर रोता रहा। उसने कहा कि वे दोनों हमेशा साथ काम पर जाते थे। जब इस प्रकरण में राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डाक्टर राजेश कुमार से उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उन्होंने काॅल रिसीव नही की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता के लापता होने की सूचना:लखनऊ से निकले मनोज यादव बाराबंकी में मिले, सफदरगंज पुलिस ने पकड़ा
    Next Article
    O'Romeo Review: हर सीन है अंगारा और गाने जबरदस्त… फैंस ने बताया शाहिद कपूर का ‘बेस्ट परफॉर्मेंस’, तृप्ति ने लूटी महफिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment