Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में नाला निर्माण में मकान तोड़े:समाजसेवी के साथ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, मुआवजा देने की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर के ककरा काकर कुंड में नाले का निर्माण किया जा रहा है। इस निर्माण कार्य के दौरान बीच में आ रहे मकानों को तोड़ा जा रहा है। इसी के विरोध में स्थानीय लोग समाजसेवी सलमान खान के साथ कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन लोगों के लिए जगह की मांग की गई, जिनके मकान तोड़ दिए गए हैं। समाजसेवी सलमान खान ने सुझाव दिया कि मकानों के सामने काफी जगह उपलब्ध है, जिसका उपयोग नाले के निर्माण में किया जा सकता है। मकानों में की जा रही तोड़फोड़ स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके मकानों के आगे पर्याप्त जगह होने के बावजूद, नाले का निर्माण बिल्कुल मकानों के करीब से किया जा रहा है। इससे कभी भी मकानों में तोड़फोड़ कर दी जाती है, जिससे गरीब परिवारों को भारी नुकसान हो रहा है। कोई नोटिस नहीं दिया गया उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार द्वारा मकान तोड़ने से पहले कोई नोटिस या जानकारी नहीं दी जाती है, बल्कि वे अपनी मर्जी से नापकर तोड़फोड़ कर रहे हैं। लोगों ने अधिकारियों से अपील की है कि मकानों को छोड़कर नाले का निर्माण कराया जाए, ताकि गरीबों का नुकसान होने से बचाया जा सके। वैकल्पिक घर देने की मांग उन्होंने यह भी मांग की कि जिन लोगों के मकान तोड़ दिए गए हैं, उन्हें रहने के लिए वैकल्पिक घर उपलब्ध कराए जाएं। प्रशासन ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है। समाजसेवी सलमान खान ने बताया कि नाले निर्माण के लिए जिनके मकान तोड़े गए हैं, वे बेहद गरीब तबके से आते हैं और दोबारा अपना मकान नहीं बनवा पाएंगे। उन्होंने मांग की कि जिनका नुकसान हुआ है, उन्हें जल्द से जल्द मुआवजा दिया जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में आरएसपी अध्यक्ष का धरना जारी:धरनास्थल पर मनाई बीएन राव की जयंती, समर्थन देने वालों की लगी रही भीड़
    Next Article
    सीतापुर के मिश्रिख नगर पालिका में आयकर विभाग का छापा:ईओ नगर पालिका और बाबू से पूछताछ जारी, टेंडर और आय-व्यय रिकॉर्ड खंगाले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment