Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में आरएसपी अध्यक्ष का धरना जारी:धरनास्थल पर मनाई बीएन राव की जयंती, समर्थन देने वालों की लगी रही भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के अध्यक्ष पंकज धवरैया का यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में धरना लगातार 20वें दिन भी जारी रहा। उनके समर्थन में एटा से कथा प्रवक्ता डॉ. विनीतानंद आचार्य धरना स्थल पर पहुंचे। डॉ. आचार्य ने पंकज धवरैया के धरने का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार पर सवर्णों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। उन्होंने यूजीसी बिल को वापस लेने की मांग की और कहा कि वे पंकज का समर्थन करने के लिए हाथरस आए हैं। लोगों से रैली में शामिल होने की अपील इस अवसर पर पंकज धवरैया ने बताया कि उनका धरना सवर्ण समाज के हितों के लिए है। उन्होंने घोषणा की कि यूजीसी बिल और एससी-एसटी एक्ट के विरोध में 1 मार्च को दिल्ली में एक रैली निकाली जाएगी। उन्होंने सभी विरोधियों से इस रैली में शामिल होने का आह्वान किया। राव थे संविधान के असली निर्माता... धरना स्थल पर बीएन राव की जयंती भी मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। पंकज धवरैया ने कहा कि राव संविधान के असली निर्माता थे, लेकिन सवर्ण होने के कारण उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महराजगंज की ग्राम पंचायत में 7.15 लाख का मनरेगा घोटाला:प्रधान के वित्तीय अधिकार सीज, सचिव निलंबित; दोहरे भुगतान की पुष्टि
    Next Article
    शाहजहांपुर में नाला निर्माण में मकान तोड़े:समाजसेवी के साथ लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे, मुआवजा देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment