Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहिदा की मौत से 150 घरों में छाया संकट:खुद परिवार पालती थीं, गांव की महिलाओं को रोजगार देती थीं; अब सबके सामने रोजी-रोटी का संकट

    1 hour ago

    1

    0

    शामली के बाबरी मे कैड़ी गांव में मकान में लगी आग में मां और दो बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। इस हादसे ने एक परिवार को उजाड़ दिया। वहीं, शाहिदा की मौत से गांव की 150 से अधिक महिलाओं के सामने भी रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। ये महिलाएं शाहिदा के जरिए घर बैठे माला बनाकर परिवार का खर्च चलाती थीं। शाहिदा मोती उपलब्ध कराती थीं और महिलाओं से तैयार माल लेकर बाजार में सप्लाई करती थीं। घर बैठे माला बनाकर हर महीने 5 से 8 हजार कमाती थीं महिलाएं शाहिदा मुजफ्फरनगर से कांच के मोती लाकर गांव की महिलाओं को देती थीं। महिलाएं घर पर बैठकर मालाएं तैयार करती थीं। इसके बाद शाहिदा इन मालाओं को मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ समेत दूसरे शहरों में सप्लाई करती थीं। इस काम से गांव की 150 से अधिक महिलाएं जुड़ी थीं। महिलाएं हर महीने करीब 5 से 8 हजार रुपए तक कमा लेती थीं। इससे घर के खर्च और बच्चों की जरूरतें पूरी होती थीं। मां के निधन के बाद शाहिदा ने संभाला कारोबार शाहिदा के पति साजिद ने बताया कि पहले उनकी मां हाजरा मेरठ जिले के हर्रा-खिवाई स्थित मायके से मोती लाकर माला बनाने का काम करती थीं। करीब दो साल पहले मां के निधन के बाद शाहिदा ने इस काम की जिम्मेदारी संभाल ली। उन्होंने कारोबार को आगे बढ़ाया और गांव की महिलाओं को रोजगार से जोड़ दिया। शाहिदा समय पर महिलाओं को मोती और अन्य सामान उपलब्ध कराती थीं, ताकि उनका काम रुके नहीं। बीमारी के कारण पति ने छोड़ा काम, शाहिदा ही चला रही थीं घर साजिद ने बताया कि पहले वह कार चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। करीब एक साल से बीमार होने के कारण उन्होंने काम छोड़ दिया था। इसके बाद शाहिदा ही माला बनाने और सप्लाई के काम से घर चला रही थीं। वह परिवार की जिम्मेदारी संभालने के साथ गांव की दूसरी महिलाओं को भी आर्थिक रूप से मजबूत कर रही थीं। शाहिदा के जाने से कई घरों में रोजी-रोटी का संकट गांव की महिलाओं ने बताया कि शाहिदा के कारण उन्हें घर बैठे रोजगार मिला था। माला बनाकर हर महीने 5 से 8 हजार रुपए तक की कमाई हो जाती थी। अब शाहिदा के जाने के बाद उनके सामने काम और परिवार चलाने की चिंता है। फातिमा ने बताया कि शाहिदा नेकदिल थीं और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहती थीं। उनका जाना पूरे गांव के लिए बड़ी क्षति है। जुबेदा ने बताया कि शाहिदा समय से पहले ही घर तक मोती और सामान पहुंचा देती थीं, ताकि काम में कोई रुकावट न आए। वह महिलाओं की परेशानी समझती थीं और जरूरत पड़ने पर मदद भी करती थीं। खुर्शीदा ने कहा कि शाहिदा की मौत से उनके सामने भी परिवार के पालन-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। उनके जाने से सिर्फ एक परिवार नहीं, बल्कि रोजगार से जुड़े कई घर प्रभावित हुए हैं। ------------------------------ इससे जुड़ी ये खबर भी पढ़ेंः- शामली में मां, 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत:सोते वक्त घर में सिलेंडर ब्लास्ट, छत गिरी; मलबे के नीचे कंकाल मिले शामली में घर में आग लगने से मां और 2 बेटियों की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा रात 12 बजे उस वक्त हुआ, जब पूरा परिवार सो रहा था। किचन में शार्ट सर्किट हुआ। इसके बाद सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। चंद सेकंड में पूरे घर में आग लग गई। ब्लास्ट की वजह से कमरे की छत गिर गई। मां-बेटियों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। बगल के कमरे में सो रहे पति और दो बेटे बाल-बाल बच गए। CCTV में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना कैद हो गई। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    EVM का बटन दबाकर खुद समझ सकेंगे मतदान की प्रक्रिया:अलीगढ़ में कलेक्ट्रेट समेत पांचों तहसीलों में बने 6 डेमोंस्ट्रेशन सेंटर
    Next Article
    बुलंदशहर में घर के बाहर से पालतू डॉग 'शुभी', लापता:एक सप्ताह से नहीं मिला सुराग, सूचना देने वाले को 5 हजार मिलेगा इनाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment