Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शोक जताने पहुंचे विधायक ग्रामीणों पर भड़के:आगरा में बोले-आंख क्यों निकाल रहा, ज्यादा दिमाग खराब हो गया है, रूपाली भड़का गई है

    11 hours ago

    1

    0

    आगरा के फतेहाबाद में शोक संवेदना जताने पहुंचे भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का ग्रामीणों पर गुस्सा करने का वीडियो सामने आया है। बुधवार को विधायक चाचीपुरा खंडेर के ठार रामदास गांव में एक परिवार के यहां पहुंचे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने गांव के खराब रास्ते की समस्या बताई तो विधायक नाराज हो गए। BJP विधायक छोटेलाल वर्मा ने कहा- आंखें क्यों निकाल रहा है... ज्यादा दिमाग खराब हो गया है। ज्यादा कहेगा तो ठीक कर दूंगा। जीभ चलाएगा... शर्म नहीं आती।’ मुझे पता है कि एक महिला रूपाली ने भड़काया है। बीमारी से हुई थी ग्रामीण की मौत ठार रामदास निवासी स्याहीराम की कुछ दिन पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। बुधवार को विधायक छोटेलाल वर्मा परिवार को सांत्वना देने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने विधायक के सामने गांव के खराब रास्ते का मुद्दा उठाया। इसी बात को लेकर विधायक और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ग्रामीणों से बोले- बाहर आकर देखो, तब बताता हूं वीडियो में कुछ ग्रामीण विधायक को शांत कराने और बैठने के लिए कहते नजर आते हैं। इस पर विधायक नाराजगी जताते हुए एक व्यक्ति से बाहर आने की बात कहते हैं। वह कहते सुनाई दे रहे हैं- ‘बाहर आकर देखो, तब बताता हूं।’ इसके बाद विधायक वहां से जाने लगते हैं। महिला पर भी नाराज हुए विधायक वीडियो में शोकाकुल परिवार की एक महिला विधायक से कुछ कहती नजर आती है। इस पर विधायक उससे भी नाराज हो जाते हैं। वह कहते हैं कि वह जीभ चला रही है और फिर महिला को घर से बाहर आने के लिए कहते हैं। विधायक यह भी कहते सुनाई देते हैं कि उन्हें पता है कि रूपाली ने उसे भड़काया है। विधायक की ओर से नहीं आई प्रतिक्रिया वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर विधायक के व्यवहार को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हालांकि, वायरल वीडियो को लेकर भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा की ओर से अभी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वीडियो की सत्यता और घटनाक्रम के पूरे संदर्भ की पुष्टि संबंधित पक्षों के बयान के बाद ही हो सकेगी। सपा, बसपा में रह चुके हैं MLA छोटेलाल छोटेलाल वर्मा फतेहाबाद से भाजपा विधायक हैं। वे भाजपा से बगावत कर चुके हैं। वर्ष 2002 में वे भाजपा के बैनर तले फतेहाबाद विधानसभा सीट से ही विधायक चुने गए। मगर, टिकट न मिलने पर उन्होंने 2007 में भाजपा छोड़ दी। 2007 के चुनाव में वे इसी सीट से सपा के प्रत्याशी रहे, लेकिन चुनाव हार गए। 2012 के चुनाव में उन्होंने एक बार फिर पार्टी बदल दी। यह चुनाव उन्होंने बसपा के बैनर पर लड़ा और चुनाव जीते। 2022 के चुनाव से पहले वे भाजपा में शामिल हो गए और चुनाव जीते। --------------------------- ये खबर भी पढ़ें भास्कर एक्सक्लूसिव: यूपी से मानसून 10 दिन पहले विदा होगा:अल-नीनो फिर मजबूत हो रहा; जानिए इस बार सर्दियां कैसी होंगी उत्तर प्रदेश में अभी तक जितनी जरूरत थी, उससे 11% कम बारिश हुई है। मौसम वैज्ञानिक अल-नीनो को इसकी वजह बता रहे हैं। 28 जून को यूपी में मानसून की एंट्री के बाद से ही अल-नीनो का असर बना हुआ है। पढ़िए पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    जयपुर-निम्स यूनिवर्सिटी का स्टूडेंट फंदे पर लटका मिला:बंद कमरे से बदबू आने पर साथियों ने पुलिस को बुलाया; 2 दिन में दो छात्रों की मौत
    Next Article
    काशी में बहनों ने भाई की लाश को राखी बांधी:रोते हुए बोलीं- हर साल गिफ्ट देता था, इस बार ऐसा सरप्राइज मिला जो बर्दाश्त नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment