Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिक्षक आत्महत्या मामले में बीएसए-लिपिक के खिलाफ नॉन-बेलेबल वारंट जारी:देवरिया में दोनों पर इनाम राशि बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये की, गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया में शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह आत्महत्या मामले में अदालत ने सख्त रुख अपनाते हुए निलंबित बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह के खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी कर दिया है। यह आदेश सीओ गोरखनाथ रवि कुमार सिंह की अर्जी पर सुनवाई के बाद दिया गया। पुलिस ने गुलरिहा थाने में दर्ज मुकदमे में भ्रष्टाचार की धाराएं जोड़े जाने के बाद आरोपियों की तलाश तेज कर दी थी। सीओ ने अदालत को बताया कि दोनों आरोपी लगातार पुलिस से बच रहे हैं। कई संभावित ठिकानों पर दबिश के बावजूद गिरफ्तारी नहीं हो सकी। इस पर कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए NBW जारी किया। इनाम राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार इससे पहले एसएसपी गोरखपुर ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। अब इसे बढ़ाकर 25-25 हजार रुपये कर दिया गया है, ताकि जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित हो सके। कुशीनगर के हरैया बुजुर्ग निवासी 37 वर्षीय कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय में शिक्षक थे। उन्होंने गोरखपुर के गुलरिहा स्थित अपने आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। सुसाइड नोट और वीडियो में लगाए गंभीर आरोप आत्महत्या से पहले शिक्षक ने चार पेज का सुसाइड नोट और एक वीडियो बनाया था। इसमें उन्होंने बीएसए, लिपिक संजीव सिंह और सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनिरुद्ध सिंह पर नियुक्ति बहाली के नाम पर 16 लाख रुपये मांगने और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पत्नी की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा मृतक की पत्नी गुड़िया सिंह की तहरीर पर गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में इसमें भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस की चार टीमें देवरिया, बलिया, लखनऊ और प्रयागराज में आरोपियों के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक पलटूराम बोले–रिंग रोड, मेडिकल कॉलेज से बदलेगी तस्वीर:बोले- बलरामपुर में बड़ी सड़कों पर काम हो रहा, हम पार्टी के सिपाही, जो काम मिलेगा करेंगे
    Next Article
    विधायक सरोज कुरील बोलीं- 2027 में फिर दावेदारी करूंगी:घाटमपुर की जनता का भरोसा मिला, वादे पूरे किए; चीनी मिल की जगह डिफेंस कॉरिडोर बनवाएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment