Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शालू चीटी मारने से डरती थी, हत्या कैसे कराएगी':कानपुर में दवा कारोबारी की बहू का भाई हाथ जोड़कर बोला

    2 hours ago

    1

    0

    दवा कारोबारी विनीत मिनोचा हत्याकांड के पांचवें दिन आरोपी बहू शालू के परिवारवाले सामने आए। शालू के बड़े भाई बेकरी कारोबारी धीरज अरोड़ा व बहन सोनिया महरोत्रा ने शालू को बेगुनाह बताया है। कहा कि–जो लड़की चीटी नहीं मार सकती थी, वह अपने ससुर की हत्या कैसे करा सकती है ? उन्होंने कहा कि घटनाकांड के बाद से शालू के पति सुब्रत से उनका संपर्क नहीं हो पा रहा है। कई बार प्रयास करने के बावजूद उसने बात करने तक से मना कर दिया। शालू को जेल गए तीन दिन बीत चुके, लेकिन अब तक सुब्रत उससे मिलने नहीं पहुंचा। वह बेटे की याद में रो–रोकर परेशान हो रही है। धीरज ने बताया कि वह दो बार उससे मिलने के लिए जेल गए, जहां वह बेटे श्रीजय और सुब्रत के बारे में ही पूछ रही है। उन्होंने कहा कि शालू के अपने ससुर से बहुत अच्छे संबंध थे, वह उनकी छोटी–छोटी चीजों का ख्याल रखती थी। जरूरत पड़ने पर ससुर विनीत मिनोचा उसे पैसे भी देते थे। विनीत ने फ्लैट में सीसीटीवी अपनी मां की देख–रेख के लिए लगवाए थे। उन्होंने कहा कि इस सिक्के का दूसरा पहलू कोई और ही है। खबर अपडेट की जा रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में ब्रांडेड आटे का खेल!:पैकेट खोलकर निकाल रहे थे आटा, कम वजन की पैकिंग में बिक्री का आरोप
    Next Article
    भाकियू ने ग्रामीण समस्याओं पर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा:संभल में अधिकारियों से जल्द कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment