Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में ब्रांडेड आटे का खेल!:पैकेट खोलकर निकाल रहे थे आटा, कम वजन की पैकिंग में बिक्री का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    शहर के सुदामापुरी इलाके में ब्रांडेड आटे की पैकिंग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। अग्रवाल किराना स्टोर पर ब्रांडेड पैकेट खोलकर आटा निकालने और उसे कम वजन की पैकिंग में बेचने का आरोप लगा है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर आटे के नमूने लिए हैं। आरोप है कि दुकान पर डबल हिरण और रुचि फूड्स के ब्रांडेड आटे के पैकेट खोले जा रहे थे। इनमें से आटा निकालने के बाद उसे करीब 9.5 किलोग्राम या 9 किलोग्राम की पैकिंग में बेचा जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं को निर्धारित वजन और मूल पैकिंग के नाम पर गुमराह किए जाने की आशंका जताई गई है। शिकायत के बाद खुला मामला मामला तब सामने आया जब हरिओम नगर में एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी के यहां पहुंचे आटे को लेकर दिलीप कुमार अग्रवाल ने शिकायत की। पैकेट पर दर्ज नंबर के जरिए रुचि आटा कंपनी के संचालक जितेंद्र से संपर्क किया गया। इसके बाद उन्होंने मौके पर जाकर स्थिति देखी और खाद्य सुरक्षा विभाग को सूचना दी। सूचना पर विभागीय टीम दुकान पर पहुंची और वहां रखे आटे की जांच शुरू की। टीम ने अलग-अलग नमूने लेकर उन्हें परीक्षण के लिए भेजने की प्रक्रिया पूरी की है। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट से यह साफ होगा कि आटे की गुणवत्ता और पैकिंग से संबंधित नियमों का उल्लंघन हुआ है या नहीं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई के बाद अब जांच रिपोर्ट पर नजर है। रिपोर्ट में गड़बड़ी मिलने पर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। ब्रांडेड खाद्य पदार्थों की पैकिंग खोलकर उनमें से सामग्री निकालने और अलग वजन में बेचने का मामला सीधे उपभोक्ता के भरोसे और पैकेजिंग की विश्वसनीयता से जुड़ा है। यही वजह है कि खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई के बाद इलाके के दूसरे दुकानदारों में भी हलचल देखी गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंचायत सहायक की मौत पर भीम आर्मी का प्रदर्शन:आरोपियों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग; डीएम कार्यालय के बाहर धरना
    Next Article
    'शालू चीटी मारने से डरती थी, हत्या कैसे कराएगी':कानपुर में दवा कारोबारी की बहू का भाई हाथ जोड़कर बोला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment