Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शामली में कार टकराने पर विवाद, युवक ने की फायरिंग:नौ कुआं मोड़ पर व्यापारी को पीटा, कोतवाली से 200 मीटर दूर हुई घटना

    3 hours ago

    1

    0

    शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड के बाद सोमवार रात शहर के बीच फिर फायरिंग की घटना सामने आई। भगत जी स्वीट्स के पास कार की मामूली टक्कर के बाद विवाद हुआ। व्यापारी ऋषभ गर्ग का आरोप है कि दूसरे पक्ष के युवक ने पिस्टल से उसकी और साथी की ओर फायर कर दिया। दोनों किसी तरह वहां से निकले तो आरोपियों ने पीछा किया और नौ कुआं मोड़ पर कार रुकवाकर व्यापारी के साथ लात-घूंसों से मारपीट की। कोतवाली से करीब 200 मीटर दूर हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने अशोक वकील, उसके बेटे शिवम समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गगन बिहार, काका नगर निवासी व्यापारी ऋषभ गर्ग ने पुलिस को बताया कि वह 14 सितंबर की रात करीब 11:10 बजे अपने दोस्तों के साथ ऑर्चिड होटल से घर लौट रहा था। वह अपनी कार में था और उसके दोस्त अलग-अलग वाहनों में पीछे चल रहे थे। भगत जी स्वीट्स के पास उसकी कार की वैगनआर से हल्की टक्कर हो गई। दोनों पक्षों ने गाड़ियां रोक दीं। आरोप है कि वैगनआर सवार व्यक्ति ने ऋषभ से गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर बाद उसने अपने बेटे और अन्य साथियों को भी बुला लिया। स्कॉर्पियो से पहुंचे युवक पर पिस्टल से फायरिंग का आरोप ऋषभ के मुताबिक, कुछ देर बाद आरोपी का बेटा काले रंग की स्कॉर्पियो-एन से मौके पर पहुंचा। उसके हाथ में पिस्टल थी। आरोप है कि उसने ऋषभ और उसके साथी की ओर फायर कर दिया। दोनों ने किसी तरह खुद को बचाया और वहां से निकल गए। इसके बाद ऋषभ घर की ओर जाने लगा, लेकिन मामला यहीं खत्म नहीं हुआ। नौ कुआं मोड़ पर कार रुकवाई, लात-घूंसों से पीटा पीड़ित का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने उसका पीछा किया और नौ कुआं मोड़ पर उसकी कार रुकवा ली। यहां आरोपियों ने उसके साथ दोबारा मारपीट की। लात-घूंसों से पीटने के कारण ऋषभ को कई चोटें आईं। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी और इसके बाद मौके से फरार हो गए। बाद में ऋषभ को पता चला कि मारपीट करने वालों में टिटौली निवासी अशोक वकील और उसका बेटा शिवम शामिल थे। कोतवाली से 200 मीटर दूर फायरिंग घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ऋषभ की तहरीर पर अशोक वकील, शिवम समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार गौतम ने जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र कुमार को सौंपी है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। फायरिंग के आरोपों की भी जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई होगी। अंकित बालियान हत्याकांड के बाद शहर के बीच दोबारा फायरिंग की घटना ने पुलिस की कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंखा चलाते समय महिला को लगा करंट, मौत:उन्नाव के हिरन नगर में हादसा; जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
    Next Article
    प्रयागराज में धूप निकलने से बढ़ने लगा तापमान:सुबह से निकली धूप, उमस भरी गर्मी जारी. दो दिन से थमी बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment