Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज में धूप निकलने से बढ़ने लगा तापमान:सुबह से निकली धूप, उमस भरी गर्मी जारी. दो दिन से थमी बारिश

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश रविवार से थम गई है। बारिश रुकने के बाद मंगलवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। धूप के साथ हवाएं भी चल रही हैं, हालांकि बीच-बीच में आसमान में बादल भी आते-जाते रहे। तेज धूप निकलने से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में लगातार धूप निकलने से तापमान बढ़ रहा है, जबकि रात में ओस पड़ने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। दिन और रात के तापमान में अंतर बढ़ने से मौसम में बदलाव का असर लोगों की सेहत पर भी दिखाई दे रहा है। लोगों का कहना है कि मौसम अचानक बदल गया है। सुबह और शाम हल्की ठंडक, जबकि दिन में तेज धूप और उमस के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मौसम में लगातार बदलाव के चलते वायरल फीवर का असर भी बढ़ने की बात सामने आ रही है। शाम तक बारिश के आसार फिलहाल मौसम विभाग के अनुसार मौसम एक बार फिर बदल सकता है। मंगलवार को दिनभर मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। शाम तक बारिश होने के आसार हैं। विभाग की ओर से बारिश को लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले समय में तेज बारिश की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में बारिश के बाद दोबारा तेज धूप और उमस बढ़ने की स्थिति बन सकती है। फिलहाल प्रयागराज में सुबह से तेज धूप के साथ हवाओं का दौर जारी है और बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शामली में कार टकराने पर विवाद, युवक ने की फायरिंग:नौ कुआं मोड़ पर व्यापारी को पीटा, कोतवाली से 200 मीटर दूर हुई घटना
    Next Article
    टेंडर घोटाले में कानपुर नगर निगम के दो जेई सस्पेंड:फर्म रजिस्ट्रेशन में लापरवाही और विकास कार्यों की निगरानी नहीं करने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment