Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच 80 हजार रुपए,जेवर चोरी:बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर, पुलिस जांच में जुटी

    1 day ago

    1

    0

    आगरा के लिए श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच में सफर कर रही महिला के लाखों के जेवर और 80 हजार नकद से भरा बैग चोरी हो गया। झांसी और डबरा के बीच सुबह करीब पांच बजे हुई घटना की महिला को भनक तक नहीं लगी। मां-बेटी को झपकी लग गई थी। नींद खुलने पर चोरी का पता चला तो होश उड़ गए। भोपाल से आगरा आ रही थीं मां-बेटी कैंट जीआरपी के सीओ राजेश दीक्षित ने बताया कि अलबतिया शाहगंज निवासी शमा खान बेटी छवि के साथ श्रीधाम एक्सप्रेस से भोपाल से आगरा आ रही थीं। दोनों छह नवंबर को पति के साथ कार से भोपाल घूमने गई थीं। वापसी में महिला को परेशानी होने पर पति ने उन्हें ट्रेन में बैठाकर आगरा के लिए रवाना किया था। मां-बेटी ए-1 कोच की सीट 31 और 33 पर थीं। यात्रा के दौरान महिला ने हाथों से आभूषण उतारकर पर्स में रख लिए थे। बैग गुलाबी रंग का था। झपकी लगते ही पार हुआ बैग झांसी के बाद मां-बेटी को झपकी आ गई। इसी दौरान चोर गुलाबी बैग लेकर फरार हो गया। डबरा के आसपास नींद खुली तो बैग गायब मिला। महिला ने कोच में तलाश किया, लेकिन बैग नहीं मिला। इसके बाद टीटीई और रेलवे पुलिस को सूचना दी। बैग में क्या-क्या था पीड़ित महिला ने बताया कि बैग में दो तोले का सोने का कंगन, चार सोने की अंगूठियां, दो चांदी की अंगूठियां, चांदी का छल्ला, घड़ी और 80 हजार नकद थे। इसके अलावा दो एटीएम कार्ड, दो पासबुक, आधार कार्ड, पैन कार्ड और पर्स भी रखे थे। बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर महिला के पति कपड़े का कारोबार करते हैं। उनकी दो बेटियां हैं। चोरी हुए जेवर बड़ी बेटी की शादी के लिए खरीदे गए थे। आगरा कैंट जीआरपी ने निल प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिद्धार्थनगर में धान काटने के विवाद में महिला को पीटा:ईंट पर गिरने से आई चोट, पांच दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 3 पर केस:शादी के जेवर और नकदी भी गायब, मां की शिकायत पर 28 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment