Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने पर 3 पर केस:शादी के जेवर और नकदी भी गायब, मां की शिकायत पर 28 दिन बाद दर्ज हुआ मुकदमा

    1 day ago

    1

    0

    सिद्धार्थनगर के चिल्हिया थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। किशोरी की मां का आरोप है कि गांव का एक युवक उनकी बेटी को अपने साथ ले गया। इसमें उसकी मां और चाची ने भी सहयोग किया। किशोरी के लापता होने के बाद घर में शादी के लिए रखे जेवर और नकदी भी गायब मिले। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर शिकायत के 28 दिन बाद 11 नवंबर को केस दर्ज किया है। 8 सितंबर को घर से लापता हुई किशोरी कपिया ग्रांट टोला गणेशपुर निवासी गीता देवी के मुताबिक, उनकी 16 वर्षीय बेटी कक्षा 12 में पढ़ती है। 8 सितंबर को दोपहर करीब 2:30 बजे वह अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। गीता देवी ने आरोप लगाया कि गांव का धीरज चौहान उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। इस काम में धीरज की मां कैलाशी और चाची अजौरा ने भी सहयोग किया। शादी के लिए रखे जेवर और नकदी भी गायब किशोरी की मां का आरोप है कि घर में बेटी की शादी के लिए जेवर और अन्य सामान रखा हुआ था। बेटी के लापता होने के बाद घर से चांदी की पायल, नथिया, सोने की चेन, कान के झुमके, मंगलसूत्र समेत अन्य जेवर और नकदी भी गायब मिली। परिजनों को आशंका है कि किशोरी को ले जाने के साथ शादी के लिए रखा सामान भी ले जाया गया है। मां ने अपनी शिकायत में इन सभी बातों का जिक्र किया है। थाने और एसपी से शिकायत के बाद कोर्ट पहुंची मां गीता देवी के मुताबिक, बेटी के लापता होने के बाद उन्होंने चिल्हिया थाने में शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत कर बेटी की तलाश और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोई कार्रवाई न होने पर 14 अक्टूबर को उन्होंने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। इसके बाद न्यायालय में प्रार्थना पत्र देने के 28 दिन बाद 11 नवंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। तीन लोगों के खिलाफ केस, किशोरी की तलाश जारी पुलिस ने धीरज चौहान, उसकी मां कैलाशी और चाची अजौरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक गोपाल यादव को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, किशोरी की तलाश की जा रही है। साथ ही मां की ओर से लगाए गए आरोपों और घर से जेवर व नकदी गायब होने के मामले की भी जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीधाम एक्सप्रेस के एसी कोच 80 हजार रुपए,जेवर चोरी:बेटी की शादी के लिए खरीदे थे जेवर, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    हरदोई में पार्टनरशिप के नाम पर लाखों की ठगी:अस्पताल में हिस्सेदारी का झांसा देकर हड़पे 3.50 लाख रुपए, सुलह के बाद भी नहीं लौटाए पैसे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment