Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती के भिनगा में बंद मकान से चोरी:पीछे का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे, दो लाख नकदी और जेवर पार किए

    14 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के भिनगा नगर स्थित नई बाजार मोहल्ले में रविवार देर रात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने लाखों रुपये की नकदी और जेवरात चुरा लिए। गृहस्वामी परिवार सहित बहराइच में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। सोमवार रात घर लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। पीड़ित ने भिनगा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल नई बाजार मोहल्ले में संतोषी माता मंदिर के पास रहने वाले पंकज कुमार श्रीवास्तव 22 फरवरी को अपने छोटे भाई और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मकान में ताला लगाकर बहराइच शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने उनके मकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया। चोरों ने घर के कमरों के ताले तोड़े और अलमारी का लॉक भी तोड़ दिया। अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवरात लेकर वे फरार हो गए। वारदात के दौरान घर का सामान अस्त-व्यस्त कर दिया गया था। परिवार के मुताबिक घर में पीछे लगा दरवाजा लोहे का था जो जर्जर भी हो चुका था इसी का चोरों ने फायदा उठाया। सोमवार रात करीब 12 बजे परिवार के लौटने पर उन्हें चोरी का पता चला। घर के मुख्य दरवाजे के अंदर का नजारा देखकर वे हैरान रह गए। कमरों का सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी टूटी हुई थी। पीड़ित परिवार के अनुसार, लगभग दो लाख रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हुए हैं। गृहस्वामी पंकज श्रीवास्तव सरकारी नौकरी में हैं, जबकि उनके भाई की स्थानीय स्तर पर दुकान है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है और मोहल्लेवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भिनगा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कार की खिड़की से निकलकर ट्रक से गन्ना खींचा, VIDEO:मेरठ रोड पर युवकों ने हरकत, पहचान में जुटी पुलिस
    Next Article
    नोएडा में UPSRTC चलाएगा 100 बसें:कंपनी प्राधिकरण के साथ मिलकर रूट तय करेगी, 5 लाख लोगों को होगा फायदा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment