Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले:फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगवाली होली

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार रात होलिका दहन संपन्न हुआ। इस वर्ष फाल्गुन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के कारण होलिका दहन निर्धारित तिथि से एक दिन पहले किया गया। श्रद्धालुओं ने होलिका स्थल पर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। लोगों ने होलिका की परिक्रमा भी की। पंचांग के अनुसार, फाल्गुन पूर्णिमा पर लगने वाले चंद्र ग्रहण के कारण सूतक काल ग्रहण से नौ घंटे पहले प्रारंभ हो जाएगा। इसके चलते 3 मार्च 2026 को प्रातः 9 बजे से पूर्व ही लोग अपने कुलदेवता को सिंदूर, गुलाल एवं अन्य पूजन सामग्री अर्पित करेंगे तथा भोग लगाएंगे। ग्रहण समाप्ति के बाद 4 मार्च 2026, बुधवार को प्रतिपदा तिथि में रंगवाली होली खेली जाएगी। इस दिन पूरे देश में उत्साह के साथ होली का पर्व मनाया जाएगा, जहां लोग एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई देंगे। होली को प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव का पर्व माना जाता है। प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की है, ताकि सभी लोग सुरक्षित और आनंदमय ढंग से इस पर्व का उत्सव मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मथुरा में डायल-112 वाहन की वैगनआर से टक्कर:कार पलटी, महिला सहित चार घायल; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    मेरठ में होली पर शहरवासियों को पूरे दिन पानी मिलेगा:नगर निगम की ओर से की गई 32 अतिरिक्त टैंकर और अन्य व्यवस्थाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment