Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में होली पर शहरवासियों को पूरे दिन पानी मिलेगा:नगर निगम की ओर से की गई 32 अतिरिक्त टैंकर और अन्य व्यवस्थाए

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ में होली के रंगों के बीच शहरवासियों को पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े इसको लेकर नगर निगम ने जलापूर्ति की विशेष तैयारियां पूरी कर ली हैं। नगर निगम की ओर से 32 अतिरिक्त पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी भी क्षेत्र में पानी की कमी न हो। अधिक आबादी के लिए टैंकर की भी व्यवस्था अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार के अनुसार, होली पर रंग खेलने के कारण सामान्य दिनों की तुलना में पानी की खपत बढ़ जाती है। इसे ध्यान में रखते हुए सभी ओवरहेड टंकियों को पहले से भरने, ट्यूबवेलों की जांच और पंपिंग स्टेशनों की निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील और अधिक आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष रूप से अतिरिक्त टैंकर तैनात किए गए हैं। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि होली पर पानी का उपयोग संयमित ढंग से करें और अनावश्यक बर्बादी से बचें, ताकि सभी को पर्याप्त पानी मिल सके। कंट्रोल रूप भी बनाया गया नगर आयुक्त सौरव गंगवार ने बताया कि जल विभाग की टीमें 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेंगी। किसी भी क्षेत्र में पाइपलाइन लीकेज या मोटर खराब होने की सूचना मिलते ही तुरंत मरम्मत की जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम भी सक्रिय रहेगा, जहां नागरिक शिकायत दर्ज करा सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहार पर शहरवासियों को मूलभूत सुविधाएं निर्बाध मिलना नगर निगम की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जलापूर्ति में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में चंद्रग्रहण के कारण होलिका दहन एक दिन पहले:फाल्गुन पूर्णिमा पर ग्रहण, 4 मार्च को खेली जाएगी रंगवाली होली
    Next Article
    लखनऊ में लापता महिला का रेलवे ट्रैक पर मिला शव:घर से डॉक्टर को दिखाने की बात कहे कर निकली थी, गुमशुदगी दर्ज होने के बाद मिली लाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment