Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्रावस्ती में किसान नेत्री का जंगल में जला शव मिला:पति ने युवक पर हत्या कर शव जलाने का लगाया आरोप , 15 दिन से थी लापता

    2 hours ago

    1

    0

    श्रावस्ती में लापता किसान नेत्री का जला हुआ शव जंगल में मिला। महिला 17 फरवरी को किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। उसके बाद से लापता थीं। सोमवार को दोपहर 2 बजे पुलिस ने मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककरदरी रेंज जंगल में से महिला का जला शव बरामद किया। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पढ़िए पूरा मामला… किसान नेत्री आंचल मिश्रा (25) पत्नी संतोष मिश्रा, बांसगढ़ी फत्तेपुर बनगई गांव की निवासी थीं। आंचल 17 फरवरी को भिनगा में किसान यूनियन की बैठक में शामिल होने की बात कहकर घर से निकली थीं। इसके बाद वह रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गईं। काफी तलाश के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर 19 फरवरी को मल्हीपुर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को करीब दो सप्ताह बाद ककरदरी जंगल से उनका जला हुआ शव बरामद हुआ। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पति संतोष मिश्रा ने पास के ही सूरज वर्मा नामक युवक पर हत्या कर शव जलाने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद सूरज वर्मा उनके साथ मिलकर आंचल की तलाश का नाटक करता रहा। सूत्रों के मुताबिक, जांच में दोनों की आखिरी लोकेशन एक ही स्थान पर मिलने की बात सामने आई है। जिससे संदेह और गहरा गया है। घटना के बाद एहतियातन जंगल क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सीओ ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि दोषी पाए जाने पर किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ------------------------------- ये भी पढ़ें… होली मनाने जा रहे पति-पत्नी समेत 6 की मौत:यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस-कार की टक्कर, उछलकर 10 फीट दूर गिरी गाड़ी यूपी के हाथरस में यमुना एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार तड़के डबल डेकर बस ने चलती ईको वैन को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी समेत 6 लोगों की मौत हो गई, 7 लोग घायल हो गए। मृतकों में 3 आगरा और 3 राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले थे। होली के लिए घर जा रहे थे। बस दिल्ली से गोरखपुर, जबकि वैन दिल्ली से धौलपुर जा रही थी। ओवरटेक करने की कोशिश करते वक्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन उछलकर 10 फीट दूर गिरी। उसका पिछला हिस्सा चकनाचूर हो गया। गनीमत रही कि बस सवार यात्रियों को चोट नहीं आई। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:जमीन कब्जे में मेयर के बेटे पर केस; ई-रिक्शा चालक के नाम पर कंपनी, 117 करोड़ का ट्रांजैक्शन
    Next Article
    'अयोध्या केवल धार्मिक नगरी नहीं, आस्था का केंद्र है':बिहार के डिप्टी सीएम बोले-बिहार और यूपी के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment