Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शिया धर्मगुरुमौलाना नकवी ने भ्रामक खबर का खंडन किया:संभल में सैयद ईसार हुसैन बोले- ईद न मनाने, नए कपड़े न पहनने और काली पट्टी बांधने का कोई ऐलान नहीं किया

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह अली खामेनेई की शहादत को लेकर विरोध प्रदर्शन और मजलिस का आयोजन किया गया। इसी बीच, मौलाना नकवी के नाम से एक भ्रामक सूचना प्रसारित की गई, जिसमें शिया समुदाय से ईद न मनाने, नए कपड़े न पहनने और अलविदा जुमे में काली पट्टी बांधने की अपील की गई थी। मौलाना ने इस खबर का खंडन किया है। जनपद संभल के थाना असमोली क्षेत्र के गांव बुकनाला की जामा मस्जिद सादात के जुम्मा व जमात मौलाना सैयद ईसार हुसैन नकवी ने अपने नाम से फैलाई गई ईद न मनाने की खबरों का कड़ा खंडन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने ऐसी कोई घोषणा या ऐलान नहीं किया है और यह खबर पूरी तरह असत्य, भ्रामक व निराधार है।बयान जारी करते हुए मौलाना नकवी ने कहा कि उनके नाम से बिना किसी पुष्टि और बातचीत के यह सब किया गया। उन्होंने आमजन से अपील की कि अपुष्ट खबरों पर विश्वास न करें और किसी भी जानकारी की पुष्टि आधिकारिक स्रोत से ही करें। मौलाना ने बताया कि मरजा-ए-आली कद्र हज़रत सैयद अली खामनेई की शहादत की खबर से आलम-ए-इस्लाम, विशेषकर शियायाने अली इब्ने अबी तालिब (अ.) ग़मगीन हैं। ग़म मनाने का एक धार्मिक और पारंपरिक तरीका होता है, जिसे अहले बैते ताहिरीन (अ.) की सीरत के अनुसार निभाया जाता है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनके नाम से जो यह बात प्रचारित की गई कि "शिया हज़रत ईद नहीं मनाएंगे, नए कपड़े नहीं पहनेंगे या जुमातुल विदा पर काली पट्टी बांधेंगे", वह पूरी तरह गलत है। मौलाना के अनुसार, "हम ग़म दिखाने के लिए कोई दिखावा या शोबाज़ी नहीं करते। हमारा हर अमल अल्लाह की रज़ा के लिए होता है। अजादारी और ज़िक्र-ए-अहले बैत के जरिए हम अपने ग़म का इज़हार करते हैं।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में बाइक की टक्कर से एक की मौत:दो लोग गंभीर घायल, बहन के घर से अपने बेटे को लेकर लौट रहा था
    Next Article
    ट्रॉमा सेंटर के बाहर पुलिस के सामने मारपीट, VIDEO:मकान विवाद में दो पक्षों में झड़प, मेडिकल कराने ट्रामा सेंटर पहुंचा था घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment