Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Siddaramaiah के दिए 14 नामों में से कुछ पार्टी ने खारिज किए: यतींद्र

    35 minutes ago

    1

    0

    कर्नाटक के मंत्री यतींद्र सिद्धरमैया ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनके पिता और पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई चर्चाओं के दौरान मंत्री पद के 14 दावेदारों के नामों की सिफारिश की थी, लेकिन पार्टी आलाकमान ने इनमें से कुछ नामों पर विचार नहीं किया। उनका यह बयान उन खबरों के बीच आया है, जिनमें कहा गया है कि सिद्धरमैया के करीबी माने जाने वाले कुछ नेताओं, जिनमें वरिष्ठ विधायक और पूर्व मंत्री एच. सी. महादेवप्पा भी शामिल हैं, इस बात से नाराज हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री ने कथित तौर पर उन्हें डी. के. शिवकुमार के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में शामिल कराने के लिए पर्याप्त प्रयास नहीं किए। यतींद्र ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘मेरे पिता ने महादेवप्पा का नाम सूची में शामिल किया था, लेकिन आलाकमान ने उन पर विचार नहीं किया और इसके बजाय एससी-राइट समुदाय से एक नए चेहरे को मौका देने के लिए नरेन्द्र स्वामी को चुना।लेकिन मेरे पिता ने पहली सूची और हालिया सूची, दोनों में महादेवप्पा का नाम शामिल किया था। वास्तव में, उनका नाम सबसे पहले था। यहां संवाददाताओं से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धरमैया ने आलाकमान को 14 नामों की सूची दी थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    PM Modi ने Handloom Day पर हथकरघा उत्पाद खरीदने की अपील की, बुनकरों की मदद का दिया संदेश
    Next Article
    BRICS Education Ministers बैठक की अध्यक्षता करेंगे केंद्रीय मंत्री Pralhad Joshi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment