Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Strait of Hormuz में UAE के ADNOC पोत पर ईरान ने दागी मिसाइल, विदेश मंत्रालय ने की पुष्टि

    2 hours from now

    1

    0

    दुबई, आठ अगस्त (एपी) संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारियों ने बताया कि अबू धाबी की सरकारी स्वामित्व वाली तेल एवं गैस कंपनी एडीएनओसी के एक पोत पर होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरते समय हमला किया गया। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने वाणिज्यिक जहाजों पर किए जा रहे हमलों के तहत मिसाइल दागी। एडीएनओसी ने एक बयान में कहा कि शनिवार तड़के हुए हमले में कोई हताहत नहीं हुआ।कंपनी ने बताया कि फरवरी में अमेरिका और इजराइल द्वारा ईरान के खिलाफ युद्ध शुरू करने के बाद से उसके एक दर्जन से अधिक पोतों पर जलडमरूमध्य से गुजरते समय मिसाइलों और ड्रोन से हमले किए जा चुके हैं। कंपनी के अनुसार, इनमें एक चालक दल के सदस्य की मौत हुई और 20 अन्य घायल हो गए। एडीएनओसी ने हमले की सटीक जगह या किसी तरह के नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी।बाद में ‘यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस सेंटर’ ने बताया कि ओमान के खसब शहर के पूर्व में एक पोत पर किसी मिसाइल से हमला हुआ, जिससे आग लग गई लेकिन आग को बुझा दिया गया। सेंटर ने कहा कि पोत और उसके चालक दल के सभी सदस्य सुरक्षित हैं। हालांकि, तत्काल यह स्पष्ट नहीं हो सका कि यह वही घटना थी जिसमें एडीएनओसी का पोत शामिल था।जलडमरूमध्य के दूसरी ओर स्थित ईरान और ओमान जलमार्ग के प्रबंधन के लिए एक समझौते पर चर्चा कर रहे हैं, जबकि युद्ध से पहले इस जलमार्ग को अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग माना जाता था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kyiv क्षेत्र में Russia के हमले से चार लोगों की मौत, बेलग्रेड पहुंचे जेलेंस्की
    Next Article
    Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment