Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Strait of Hormuz Tension: होर्मुज जलडमरूमध्य पर IRGC का कड़ा रुख, अमेरिका का साथ देने वाले देशों को दी चेतावनी

    20 minutes from now

    1

    0

    ईरान के सरकारी ब्रॉडकास्टर IRIB के अनुसार, ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) के दक्षिण में एक असुरक्षित रास्ते से निकलने की कोशिश कर रहे दो तेल टैंकरों में से एक में आग लगने के बाद वे वापस लौट गए। IRGC ने एक बयान में कहा कल रात, अमेरिकी 'पक्षियों' (अमेरिकी विमानों) के उकसावे पर दो तेल टैंकरों ने होर्मुज जलडमरूमध्य के दक्षिण में असुरक्षित रास्ते से निकलने की कोशिश की। उनमें से एक में भीषण आग लगने के बाद, दोनों जहाज तेजी से वापस लौट गए। IRGC ने इस रणनीतिक जलमार्ग पर अपना नियंत्रण जताते हुए कहा होर्मुज जलडमरूमध्य हमारा इलाका है और IRGC की नौसेना के नाविकों का इस पर पूरा नियंत्रण है। हजारों किलोमीटर दूर से आए किसी बाहरी व्यक्ति को इसमें दखल देने की इजाजत नहीं दी जाएगी। बयान में आगे कहा गया हमलावर को आज सजा दी जाएगी। IRGC ने कथित हमलावर का समर्थन करने वाले देशों को भी चेतावनी दी।बयान में कहा गया, "हमलावर की मदद करने वाले देशों को कड़ा जवाब दिया जाएगा, अगर वे अपना व्यवहार नहीं सुधारते हैं।इसे भी पढ़ें: Trump के उड़ गए होश, Pakistan के रास्ते 400 रॉकेट लॉन्चर ईरान को भेज रहा चीन, भयंकर बवाल!होर्मुज जलडमरूमध्य की मौजूदा स्थिति पर IRGC ने कहा कि इसे तब तक फिर से नहीं खोला जा सकता जब तक अमेरिकी अधिकारी इस क्षेत्र में समुद्री आवाजाही में दखल देना और "बढ़ा-चढ़ाकर बातें करना व धमकियां देना" जारी रखते हैं। तेहरान के रुख को गलत बताते हुए, अमेरिकी सेना ने ज़ोर देकर कहा कि यह समुद्री रास्ता एक अंतरराष्ट्रीय मार्ग है जो वैश्विक समुद्री नियमों के तहत आता है और इसलिए यह IRGC के अधिकार क्षेत्र से बाहर है।इसे भी पढ़ें: अमेरिका ने जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हमले के जवाब में ईरान के ठिकानों पर की कार्रवाईCENTCOM ने कहा, "होर्मुज़ जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) एक अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग है। IRGC को आज़ाद और खुली आवाजाही के लिए रास्ते तय करने का कोई अधिकार नहीं है।" साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि इस इलाके में तैनात अमेरिकी सेना की सुरक्षा में व्यापारिक जहाज़ इस समुद्री रास्ते से लगातार गुज़र रहे हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Blair House में PM Netanyahu की अहम बैठक, US Senators के साहसी समर्थन की जमकर की सराहना
    Next Article
    Jordan US Base पर हमले के बाद America-Iran Tension बढ़ी, Donald Trump ने दी भीषण जवाबी कार्रवाई की चेतावनी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment