Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टी-20 वर्ल्डकप- जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी:प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया, वेस्टइंडीज में चोट के बाद रोमारियो शेफर्ड की वापसी

    18 hours ago

    1

    0

    टी-20 वर्ल्ड कप का चौथा सुपर-8 मैच वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। रिचर्ड नगारवा को मौका दिया गया है। वेस्टइंडीज में चोटिल रोमारियो शेफर्ड की वापसी हुई है। दोनों टीमें सुपर-8 राउंड में अपना पहला मैच खेलने उतरेगी। जिम्बाब्वे ने इस टूर्नामेंट में दो वर्ल्ड चैंपियन टीमों ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका को हराया है। अब उसका अगला निशाना वेस्टइंडीज होगी, जिसे 16 साल पहले 2010 में हरा चुकी है। यह टी-20 इंटरनेशनल में वेस्टइंडीज के खिलाफ उसकी एकमात्र जीत भी है। दूसरी ओर वेस्टइंडीज लीग स्टेज में अपने चारों मुकाबले जीती थी। उसका टॉप ऑर्डर और मिडिल ऑर्डर शानदार फॉर्म में हैं। वहीं पेसर्स और स्पिनर्स ने भी अपना काम बखूबी किया है। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग-11 वेस्टइंडीज: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, रोवमन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, जेसन होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, मैथ्यू फोर्ड, अकिल हुसैन, गुडाकेश मोती और शमार जोसेफ। जिम्बाब्वे: ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमनी, सिकंदर रजा (कप्तान), रायन बर्ल, डायोन मायर्स, ताशिंगा मुसेकिवा, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस, टोनी मुनयोंगा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी। --------------------------------------- क्रिकेट का कीड़ा है तो सॉल्व कीजिए ये सुपर क्विज क्या आप खुद को क्रिकेट के सुपर फैन मानते हैं? पूरे T20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के दौरान दैनिक भास्कर के खास गेम ‘SUPER ओवर’ में रोज क्रिकेट से जुड़े 6 सवाल आपका क्रिकेट ज्ञान परखेंगे। जितनी जल्दी सही जवाब देंगे उतने ज्यादा रन बनेंगे। जितने ज्यादा रन बनेंगे, लीडरबोर्ड में उतना ही ऊपर आएंगे। तो रोज खेलिए और टूर्नामेंट का टॉप स्कोरर बनिए। अभी खेलें SUPER ओवर…क्लिक करें
    Click here to Read more
    Prev Article
    ‘द केरल स्टोरी 2' टीम का बड़ा दावा:30 पीड़ितों को मीडिया के सामने पेश किया, प्रोड्यूसर बोले- जबरन धर्मांतरण की सच्चाई देश को जाननी चाहिए
    Next Article
    West Indies vs Zimbabwe LIVE Score: जिम्बाब्वे ने चुनी पहले गेंदबाजी, वेस्टइंडीज की बैटिंग, यहां देखें लाइव स्कोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment