Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तबीयत बिगड़ने के बाद सलीम खान आईसीयू में भर्ती:मुंबई के लीलावती अस्पताल में कराया गया एडमिट; बेटे सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे

    7 hours ago

    1

    0

    दिग्गज पटकथा लेखक सलीम खान को मंगलवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी एक अंदरूनी सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को दी। सलीम खान की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके बेटे और एक्टर सलमान खान हॉस्पिटल पहुंचे। 1960 के दशक में करियर शुरू हुआ था बता दें कि सलीम खान का जन्म 24 नवंबर 1935 को हुआ था और वह हाल ही में 90 साल के हुए हैं। वह हिंदी सिनेमा के चर्चित पटकथा लेखकों में गिने जाते हैं। सलीम खान ने अपने करियर की शुरुआत एक्टिंग से की थी। 1960 के दशक में फिल्म बारात से करियर शुरू हुआ, लेकिन फिल्मों में उन्हें सीमित और छोटे किरदार ही मिले। लगभग दो दर्जन फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने महसूस किया कि एक्टिंग उनकी वास्तविक ताकत नहीं है। इसके बाद उन्होंने लेखन की ओर रुख किया और पटकथा लेखन में कदम रखा। जावेद अख्तर के साथ उनकी जोड़ी ‘सलीम-जावेद’ के नाम से प्रसिद्ध हुई। इस जोड़ी ने जंजीर, दीवार, शोले, डॉन, सीता और गीता जैसी कई सुपरहिट और कल्ट क्लासिक फिल्में दीं। उनकी कहानियों और संवादों ने हिंदी सिनेमा की दिशा बदल दी और लेखकों को नई पहचान व सम्मान दिलाया। सलीम-जावेद भारतीय सिनेमा के पहले लेखक माने जाते हैं, जिन्हें ‘स्टार स्टेटस’ मिला। उन्होंने अमिताभ बच्चन के ‘एंग्री यंग मैन’ इमेज को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई। सलीम खान की पर्सनल लाइफ पर्सनल लाइफ की बात करें तो सलीम खान ने दो शादियां कीं। उनकी पहली शादी 18 नवंबर 1964 को सलमा खान (पूर्व नाम सुषिला चरक) से हुई, जो हिंदू परिवार से संबंध रखती हैं। इस विवाह से उनके चार बच्चे सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान हुए। बाद में 1981 में सलीम खान ने एक्ट्रेस हेलेन रिचर्डसन से शादी की। कुछ सालों बाद सलीम खान और हेलेन ने अर्पिता को गोद लिया। उनके बड़े बेटे सलमान खान हिंदी सिनेमा के सबसे टॉप एक्टर्स में गिने जाते हैं, जबकि अरबाज और सोहेल भी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। उनकी बेटी अलवीरा की शादी अतुल अग्निहोत्री से हुई है, वहीं अर्पिता की शादी आयुष शर्मा से हुई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में मंदिर जाते समय ससुर की हत्या:दिनदहाड़े सड़क पर हॉकी से पीट-पीटकर मार डाला, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
    Next Article
    युवराज समरा टी-20 वर्ल्डकप में शतक लगाने वाले सबसे युवा:फिलिप्स-रचिन के अर्धशतक, न्यूजीलैंड 121/2; कनाडा ने 174 रन का टारगेट दिया

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment