Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों की महारैली:4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रदर्शन की रणनीति तय

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव में टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (TFI) की एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में टीईटी अनिवार्यता के विरोध में 4 अप्रैल 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित राष्ट्रीय स्तर की महारैली और धरना प्रदर्शन की रणनीति तय की गई। बैठक के दौरान "दिल्ली चलो" का नारा गूंजता रहा और बड़ी संख्या में शिक्षक प्रतिनिधि मौजूद रहे। यह बैठक प्रकाश गेस्ट हाउस में आयोजित की गई थी, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों और विभिन्न शिक्षक संघों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इसका आयोजन टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दिनेश चन्द्र शर्मा के निर्देश पर किया गया था। प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष उन्नाव बृजेश पाण्डेय ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व में रामलीला मैदान में प्रस्तावित धरनों की अनुमति न देकर शिक्षक एकता को दबाने का प्रयास किया गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने निर्णय लिया है कि इस बार 4 अप्रैल को निर्धारित तिथि पर ही महारैली और धरना प्रदर्शन किया जाएगा, चाहे अनुमति मिले या न मिले। पाण्डेय ने यह भी बताया कि उन्नाव जनपद से दोनों शिक्षक संगठन 3 अप्रैल को ही दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इसके लिए 20 से अधिक बसों की व्यवस्था की जा रही है, जिनसे बड़ी संख्या में शिक्षक राजधानी पहुंचेंगे। जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र ने कहा कि अब सभी शिक्षक संगठन एकजुट हो चुके हैं और उनकी एकता को तोड़ना संभव नहीं है। उन्होंने टीईटी अनिवार्यता को "काला कानून" बताते हुए इसे वापस कराए जाने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। बैठक में धरना-प्रदर्शन की विस्तृत रणनीति पर चर्चा की गई। इसमें बसों की संख्या, यात्रा मार्ग, संपर्क व्यवस्था, जिम्मेदारियों का वितरण और दिल्ली पहुंचने के बाद कार्यक्रम संचालन की रूपरेखा पर सामूहिक निर्णय लिए गए। इस दौरान प्रांतीय मंत्री एवं जिलाध्यक्ष उन्नाव बृजेश पाण्डेय, जिलामंत्री गजेन्द्र वर्मा (उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ), जिला संरक्षक राघवेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष अनुपम मिश्र, महामंत्री रामजनम सिंह तथा कोषाध्यक्ष सरल कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्राथमिक शिक्षक संगठन के जिला मीडिया प्रभारी मदन पांडे भी बैठक में मौजूद थे। तहसील प्रभारी अरविंद सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, अनूप कुशवाहा, गोविंद मिश्रा, मंत्री फूलचंद समेत कई शिक्षक प्रतिनिधि उपस्थित रहे। अंत में आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए बैठक का समापन किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में बुलेट की टक्कर से बच्ची की मौत:मां के साथ खेत से घर लौट रही थी, रास्ते में युवक टक्कर मारकर चला गया
    Next Article
    पीलीभीत में हिन्दू महासभा की जिला स्तरीय बैठक:रोजगार, गौ रक्षा और संगठन मजबूती पर हुई चर्चा, स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता देने की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment