Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेज रफ्तार बाइक रोकने पर किसान की पीट-पीटकर हत्या:गोरखपुर में धूल उड़ाने को लेकर हुआ विवाद, होली पर हमलावरों ने घेरकर मौत के घाट उतारा

    2 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के चिलुआताल थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक चलाने से मना करने पर हुए विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मानीराम निवासी ज्ञानेन्द्र चौधरी (35) को गंभीर रूप से घायल किया गया था, जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना होली के दिन दोपहर करीब तीन बजे हुई। ज्ञानेन्द्र चौधरी रोहिन नदी के पास अपने खेत देखने गए थे। नदी के पास स्थित शिव मंदिर के पास करहिया गांव का एक युवक तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था, जिससे काफी धूल उड़ रही थी। ज्ञानेन्द्र ने युवक को धीमी गति से बाइक चलाने को कहा, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बाइक सवार युवक ने तुरंत अपने साथियों को मोबाइल पर सूचना दी। कुछ ही देर में लाठी-डंडों से लैस होकर कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ज्ञानेन्द्र चौधरी पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमलावर घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल ज्ञानेन्द्र को इलाज के लिए गोरखनाथ स्थित एक निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान शाम करीब सात बजे ज्ञानेन्द्र चौधरी की मौत हो गई। मृतक ज्ञानेन्द्र चौधरी अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी अंजली और एक बेटा राज है, जो हाईस्कूल का छात्र है। चिलुआताल पुलिस ने इस मामले में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आज अखबार नहीं है, पढ़िए बलरामपुर की 5 बड़ी खबरें:बलरामपुर में होली पर दुकान में मारपीट, 3 घायल, देवीपाटन मंदिर से पारंपरिक होली यात्रा
    Next Article
    आगरा में 2 दिन में बढ़ेगा 2 डिग्री तापमान:पिछले 5 साल में मार्च के शुरुआत में सबसे गर्म दिन इस साल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment