Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तमिलनाडु CM विजय से मिले कमल हासन, 6 मांगें रखीं:कहा- सरकारी OTT प्लेटफॉर्म लॉन्च करें, पायरेसी रोकने वाला स्ट्रॉन्ग सिस्टम बनाएं

    22 hours ago

    1

    0

    अभिनेता और नेता कमल हासन ने शनिवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय से मुलाकात की। उन्होंने तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी छह मांगें विजय के सामने रखीं। हासन ने राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। हासन ने सोशल मीडिया पर सीएम विजय के साथ मुलाकात की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि आज उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भाई विजय से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। तमिल फिल्म इंडस्ट्री में कई चुनौतियां हासन ने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री विजय ने तमिलनाडु के विकास से जुड़े कई सपने बड़े उत्साह के साथ साझा किए। बैठक के दौरान दिखाई गई विनम्रता और स्नेह से उन्हें गर्व महसूस हुआ। तमिल फिल्म इंडस्ट्री इस समय कई चुनौतियों का सामना कर रही है और उसे तमिलनाडु सरकार के सहयोग व समर्थन की जरूरत है। उन्होंने अंत में लिखा, ईश्वर करे, अच्छाई हमेशा बनी रहे। हासन की CM विजय से 6 डिमांड… 1. सरकारी तमिल OTT प्लेटफॉर्म शुरू हो- राज्य सरकार से तमिल फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री के लिए सरकारी OTT प्लेटफॉर्म शुरू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि इससे दर्शकों को कम कीमत पर कंटेंट देखने का मौका मिलेगा। 2. 4% एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाए- फिल्म बनाने, रिलीज करने और थिएटर चलाने का खर्च बढ़ गया है। इसलिए 4 % एंटरटेनमेंट टैक्स हटाया जाना चाहिए। 3. एंटी-पायरेसी टीम बनाई जाए- पायरेसी रोकने के लिए तमिलनाडु पुलिस के साइबर क्राइम विभाग में एक विशेष एंटी-पायरेसी टीम बनाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि पायरेसी से कलाकारों, तकनीशियनों और निर्माताओं को भारी नुकसान होता है। 4. थिएटर में रोज 5 शो की अनुमति मिले- उन्होंने राज्यभर के सिनेमाघरों में सभी फिल्मों के लिए रोजाना 5 शो चलाने की अनुमति देने की मांग की। 5. OTT रिलीज से पहले 8 हफ्ते का अंतर हो- थिएटर मालिकों और वितरकों को बनाए रखने के लिए फिल्मों की OTT रिलीज से पहले कम से कम आठ सप्ताह का अंतर अनिवार्य किया जाए। 6. फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू हो- राज्य सरकार से फिल्म प्रोडक्शन इंसेंटिव योजना शुरू करने की भी अपील की। इससे तमिलनाडु फिर से देश का प्रमुख फिल्म निर्माण केंद्र बन सकेगा। हासन ने कहा- पश्चिम एशिया संकट का असर फिल्म इंडस्ट्री पर भी इससे पहले हासन ने 15 मई को फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के नाम सोशल मीडिया पर एक पत्र जारी किया था। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया संकट और बढ़ती महंगाई का असर भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर भी पड़ रहा है। उन्होंने फिल्म निर्माण में अनावश्यक खर्च, विदेशी शूटिंग और दिखावे को कम करने की अपील की। हासन ने कहा, इंडस्ट्री को बेहतर योजना, अनुशासन और स्थानीय संसाधनों के इस्तेमाल पर ध्यान देना चाहिए। आर्थिक बोझ कर्मचारियों और मजदूरों पर नहीं पड़ना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री से मिलकर आने वाली चुनौतियों का सामना करना हैं। 15 मई को एमके स्टालिन से मिले थे हासन दो दिन पहले कमल हासन ने तमिलनाडु के पूर्व सीएम एमके स्टालिन से मुलाकात की थी। मुलाकात की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित होने के समय वह विदेश में थे। देश लौटने के बाद उन्होंने DMK के नेता और अपने प्रिय मित्र एमके स्टालिन से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर बातचीत की। 2019: हासन की पार्टी को लोकसभा चुनाव में 4% वोट मिले थे कमल हासन राज्यसभा सांसद हैं। उनकी राजनीतिक पार्टी मक्कल नीधि मय्यम (MNM) तमिलनाडु की एक क्षेत्रीय पार्टी है। इसकी शुरुआत उन्होंने 21 फरवरी 2018 को मदुरै में की थी। पार्टी की शुरुआत भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई, ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों को केंद्र में रखकर की गई थी। 2019 लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी को करीब 4 प्रतिशत वोट मिले थे। इसके बाद उन्होंने 2021 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव लड़ा, जहां कोयंबटूर साउथ सीट पर उन्हें BJP की वानथी श्रीनिवासन से करीबी मुकाबले में हार मिली। कमल हासन की पार्टी ने 2024 लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। पार्टी ने उस समय सत्तारूढ़ DMK को समर्थन देते हुए इसे समय की जरूरत बताया था। 2025 में DMK के समर्थन से उन्हें राज्यसभा भेजा गया था। --------------------------------------------------- फिल्म से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें… CM थलापति विजय ने तृषा के लिए बदले नियम:एक्ट्रेस की फिल्म करप्पू के मॉर्निंग शो रखने की स्पेशल परमिशन दी, 3 सालों से था प्रतिबंध तमिलनाडू के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद थलापति विजय ने रूमर्ड गर्लफ्रेंड तृषा के लिए फिल्म इंडस्ट्री के एक बड़े नियम में बदलाव किया है। विजय ने तृषा कृष्णन की फिल्म करप्पू के लिए सुबह 9 बजे की स्क्रीनिंग रखने की स्पेशल परमिशन दी है, जबकि अब तक साउथ में इस पर प्रतिबंध था। फिल्म करप्पू के प्रोडक्शन हाउस ड्रीम वॉरियर पिक्चर ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से इसकी जानकारी देते हुए थलापति विजय का शुक्रिया अदा किया है। पोस्ट में लिखा गया है, स्पेशल थैंक्स हमारे आदरणीय मुख्यमंत्री थिरु जोसेफ विजय, करप्पू को सुबह 9 बजे की स्पेशल परमिशन देने के लिए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bhooth Bangla Vs Pati Patni Aur Woh Do BO Collection: 'भूत' के सामने नहीं टिक पा रहे 'पति पत्नी', एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर बज रहा है डंका
    Next Article
    विजय और तृषा पर पूछे सवाल पर भड़कीं मालविका मोहनन:बोलीं- कुछ लोगों ने ऐसे सवाल पूछे, जो सिर्फ सनसनी फैलाने वाले थे

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment