Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रक ने टैंकर को मारी टक्कर, हेल्पर जिंदा जला:ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, 2 घंटे तक लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर जलता रहा

    7 hours ago

    1

    0

    बरेली में खड़े टैंकर में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों में आग लग गई। आग की चपेट में आकर 22 साल के ट्रक हेल्पर जिंदा जल गया। उसके अवशेष मिले हैं। वहीं, चालक ने कूदकर जान बचा ली। करीब 2 घंटे तक लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर आग की लपटें उठती रहीं। इस दौरान लंबा जाम लग गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात टैंकर का चालक और हेल्पर पास के ढाबे पर खाना खाने गए थे। इसी दौरान ट्रक ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने आग बुझाई, लेकिन तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। इसके बाद हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया। हादसा फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र में हुआ। मृतक ट्रक हेल्पर जमाल मुरादाबाद का रहने वाला था। देखिए हादसे की 3 तस्वीरें… अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला… पानीपत से बिहार जा रहा था ट्रक ट्रक मालिक मेहताब ने बताया- ट्रक पानीपत से बिहार के हाजीपुर जा रहा था। उसमें कपड़े, जूते-चप्पल समेत अन्य सामान लदा था। मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र के वसीम अहमद ट्रक चला रहे थे। उनके साथ जमाल पुत्र मोहम्मद अकरम हेल्पर थे। इसके अलावा ट्रक में नसीम पुत्र मोहम्मद राव और नूरे मुजस्सिम पुत्र जफर हुसैन भी सवार थे। दोनों पीछे सो रहे थे। सभी एक ही गांव के रहने वाले थे। गाय को बचाने में टैंकर में भिड़ा ट्रक गुरुवार देर रात ट्रक संजीव गुप्ता के होटल के पास पहुंचा, तभी अचानक सामने एक गाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में चालक ट्रक पर नियंत्रण खो बैठे और होटल के सामने खड़े एथेनॉल से भरे टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में हेल्पर जमाल (22) की मौत हो गई। आग में उनका शव पूरी तरह जल गया। मौके पर सिर्फ अवशेष मिले। वहीं, चालक वसीम अहमद घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगते ही नसीम और नूरे मुजस्सिम बाहर निकल आए और उनकी जान बच गई। आग की चपेट में आने से पास में पंचर की दुकान चलाने वाले मोनिस के टायर और अन्य सामान भी जल गए। आग देखकर मची अफरा-तफरी दोनों वाहनों से उठती लपटें और धुआं दूर तक दिखाई दे रहा था। हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों ने गाड़ियां रोक दीं। इससे सड़क पर लंबी कतार लग गई। आसपास के ढाबों पर मौजूद लोग भी बाहर निकल आए। पास की कॉलोनियों में रहने वाले लोग घबरा गए। 2 घंटे बाद आग पर पाया काबू सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को दूसरे वाहनों तक फैलने से रोकने के लिए घटनास्थल से पहले ही ट्रैफिक रोक दिया गया। करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी, तब तक ट्रक जलकर राख हो चुका था। इसके बाद हाईवे पर यातायात चालू करा दिया गया। -------- ये भी पढ़ें- योगी बोले- अखिलेश की हरकतों से शर्म भी शर्मसार:फिर से गर्मी चढ़ रही; सपा प्रमुख ने कहा- मेरा बुलडोजर से स्वागत न करें गोरखपुर में अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से भाजपा नेता के बेटे की मौत के बाद सियासत तेज हो गई है। गुरुवार शाम मुख्यमंत्री योगी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। योगी ने सख्त लहजे में कहा कि अब फिर से गर्मी चढ़ रही है। पढ़िए पूरी खबर….
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजाभैया के राजभवन में धीरेंद्र शास्त्री दिव्य दरबार लगाएंगे:प्रतापगढ़ में 3-4 लाख लोग पहुंचेंगे; 1500 जवान तैनात, बम स्क्वाड को बुलाया
    Next Article
    मथुरा में हाथों से उखड़ रही सड़क की ऊपरी परत:खाजपुर गांव में घटिया निर्माण का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment