Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ट्रम्प बोले- एनवीडिया CEO की पत्नी बहुत अच्छी:पति को माफ कर दिया; जेन्सन ने 3 महिलाओं से अफेयर की बात कबूली थी

    4 hours ago

    1

    0

    अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एनवीडिया CEO जेन्सन हुआंग की पत्नी लोरी की तारीफ की है। उन्होंने न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि लोरी ने हुआंग को माफ कर दिया है। ट्रम्प ने कहा कि लोरी बहुत अच्छी महिला हैं और दोनों ने आपस में अपना मामला सुलझा लिया है। हालांकि, लोरी ने अब तक इस मामले पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहा है। अब तक जेन्सन हुआंग के 3 महिलाओं से अफेयर होने की खबरें आ चुकी हैं। इनमें एलिस हुआंग, किम्बर्ली पॉवेल और एनवीडिया की एक कर्मचारी शामिल हैं। एलिस हुआंग पर चीनी जासूस होने का आरोप है। जेन्सन ने कर्मचारियों के सामने गलती मानी अफेयर के आरोपों के बाद जेन्सन हुआंग ने 12 नवंबर को इस्तीफा दे दिया था। 11 दिन बाद 23 नवंबर को उन्होंने एनवीडिया CEO के तौर पर वापसी की। मंगलवार को हुआंग ने कंपनी के मुख्यालय में कर्मचारियों के साथ बैठक की थी। CEO के तौर पर वापसी के बाद यह उनकी पहली बड़ी बैठक थी। इस दौरान उन्होंने माना कि वह पत्नी लोरी के प्रति वफादार नहीं थे। जेन्सन ने माना कि उनके व्यवहार से कंपनी के नियमों का उल्लंघन हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि वह रोज करीब डेढ़ घंटे थेरेपी ले रहे हैं, ताकि इस विवाद से पैदा हुए तनाव से निपट सकें। ट्रम्प ने हुआंग को दोबारा CEO बनाने के लिए क्या-क्या किया कंपनी के बोर्ड से सीधे बात की: ट्रम्प ने एनवीडिया बोर्ड के सदस्यों से सीधे और कुछ लोगों के जरिए बातचीत की थी। उन्होंने CNBC से कहा था कि मैंने उन्हें मनाया। जेडी वेंस को भी इस काम में लगाया: वॉशिंगटन पोस्ट और रॉयटर्स के मुताबिक ट्रम्प ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस से भी बोर्ड को मनाने में मदद करने को कहा था। वेंस के सिलिकॉन वैली के टेक कारोबारियों से अच्छे संबंध हैं। अमेरिकी जांच एजेंसियों से सुरक्षा को लेकर जानकारी ली: ट्रम्प ने अटॉर्नी जनरल टॉड ब्लैंच और नेशनल इंटेलिजेंस के डायरेक्टर जे क्लेटन से भी सलाह ली थी। इन अधिकारियों ने आकलन किया कि हुआंग की वजह से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरा नहीं है और उनके खिलाफ किसी गैरकानूनी काम का सबूत नहीं मिला है। सार्वजनिक रूप से भी हुआंग का समर्थन किया: ट्रम्प ने सोशल मीडिया पर कहा कि हुआंग को CEO पद से हटाने की कोई ऐसी वजह नहीं थी। उन्होंने यह बात कई बार दोहराई। ट्रम्प के मुताबिक हुआंग जैसे व्यक्ति को खोना अमेरिका के लिए बड़ा नुकसान होता। ट्रम्प को एनवीडिया शेयर से फायदा जेन्सेन हुआंग की एनवीडिया CEO के तौर पर वापसी के बाद एनवीडिया के शेयर की कीमतों में मंगलवार को 31.5% उछाल आया था। इससे ट्रम्प को फायदा हुआ। ट्रम्प ने 15 मिलियन डॉलर यानी लगभग ₹140 करोड़ तक का मुनाफा कमाया है। ट्रम्प के पास एनवीडिया के 3.70 लाख शेयर
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिकी सैनिक चीन को सेना के सीक्रेट बेच रहा था:मिसाइल और रॉकेट सिस्टम तक की जानकारी दी, CCTV फुटेज में तस्वीरें लेते पकड़ा गया
    Next Article
    कोलंबिया के सुपरमार्केट में 16 घंटे तक बंधक रहे लोग:कमांडो ने सभी 20 को सुरक्षित निकाला, एक हमलावर मारा गया; 4 गिरफ्तार

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment