Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तेंदुए से भिड़ गया युवक, रस्सी से बांधा:लखीमपुर खीरी के धौरहरा का मामला

    2 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी के धौरहरा वन रेंज अंतर्गत देवी पुरवा गांव में सोमवार सुबह एक युवक का तेंदुए से आमना-सामना हो गया। तेंदुए के हमले के बावजूद युवक ने हिम्मत दिखाते हुए उसे रस्सी से बांध दिया। इस दौरान युवक घायल भी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है, जब अंकुल भार्गव (30 वर्ष) अपने खेत पर किसी व्यक्ति को बुलाने गए थे। खेत के पास गेहूं के खेत की ओर से उन्हें किसी जानवर के गुर्राने की आवाज सुनाई दी। जब वह पास जाकर देखने लगे तो सामने एक तेंदुआ खड़ा था। तेंदुए को देखते ही उसने युवक पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले के बावजूद अंकुल ने साहस का परिचय दिया और अपनी जान जोखिम में डालकर तेंदुए से भिड़ गए। काफी मशक्कत के बाद उन्होंने किसी तरह तेंदुए को काबू में कर लिया और उसे रस्सी से बांध दिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को सूचित किया। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और तेंदुए को अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई शुरू की। तेंदुए से भिड़ंत के दौरान अंकुल भार्गव घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया है। ग्रामीणों ने युवक की इस बहादुरी की जमकर सराहना की है। यह एक माह के भीतर धौरहरा वन रेंज में तीसरा तेंदुआ है, जिसे पकड़ने में सफलता मिली है। इससे पहले भी आतंक का पर्याय बने दो तेंदुओं को वन विभाग पकड़ चुका है। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि जंगली जानवर दिखने पर स्वयं जोखिम न उठाएं और तुरंत विभाग को सूचना दें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में ट्रेन में चढ़ते समय फिसला महिला का पैर:ट्रेन की चपेट में आने से हुई मौत, शरीर दो हिस्सों में बंटा
    Next Article
    ग्रीन कॉरिडोर के पास उद्घाटन के 2 दिन बाद धंसाव:5 फीट गहरा गड्ढा हुआ, जलकल ने पहले ही दी थी लाइन शिफ्टिंग की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment