Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Telangana के Suryapet में ट्रक से टकराई बस, छह लोगों की मौत और 17 घायल

    18 minutes ago

    1

    0

    तेलंगाना के सूर्यापेट जिले में बुधवार सुबह एक निजी इलेक्ट्रिक बस की ट्रक से टक्कर हो जाने से पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हादसे में हुई मौतों पर गहरा दुख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, तेलंगाना के सूर्यापेट में हुई दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब पांच बजे हैदराबाद-विजयवाड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोडाद मंडल में हुई। हैदराबाद से आंध्र प्रदेश के एलुरु जा रही 44 यात्रियों वाली निजी बस आगे चल रहे एक ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, पांच महिलाओं समेत छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हो गए, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।सूर्यापेट के जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. नरसिम्हा ने संवाददाताओं को बताया कि कारखानों में इस्तेमाल होने वाले लोहे के बड़े खंभे ले जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से टकराकर उस पर रुक गया था। उन्होंने बताया कि पीछे से आ रही बस ट्रक से टकरा गई, जिससे लोहे के खंभे बस के दाहिने हिस्से में जा घुसे और आगे बैठे यात्रियों की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि घायलों में से दो की हालत गंभीर है और उन्हें इलाज के लिए आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के एक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया है।तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मौतों पर शोक व्यक्त किया और पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। एक विज्ञप्ति में बताया गया कि उन्होंने मुख्य सचिव संजय जाजू को घायलों को बेहतर चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस को संदेह है कि तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस विज्ञप्ति के अनुसार, मृतक आंध्र प्रदेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले थे, जिनमें से दो सॉफ्टवेयर पेशेवर थे। पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jaunpur Court ने 2004 के हत्या मामले में चार भाइयों को दी उम्रकैद
    Next Article
    Nepal Floods: CM Vishnu Deo Sai ने जताया शोक, फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment