Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो साल की बच्ची की हत्या में पड़ोसी को उम्रकैद:कोर्ट ने दिया आदेश, 10 लाख की फिरौती के लिए अपहरण किया था

    8 hours ago

    1

    0

    जिला न्यायालय ने दो साल की बच्ची का अपहरण कर हत्या करने वाले पड़ोसी राघवेन्द्र सिंह उर्फ राघव को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 70 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। अर्थदंड जमा न करने की स्थिति में उसे छह महीने की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। डीसीजी अपराध ब्रह्मजीत सिंह भाटी ने बताया कि 7 अप्रैल 2023 को शिवकुमार की पत्नी मंजू अपनी दो साल की बेटी मानसी और सात माह के बेटे को घर पर छोड़कर बाजार गई थी। घर लौटने पर मानसी कमरे में नहीं थी। फिरौती मांगने के लिए किया था अगवा यह मामला पूरी तरह परिस्थितिजन्य साक्ष्यों पर टिका था, क्योंकि किसी चश्मदीद ने हत्या होते नहीं देखा था। अभियोजन ने कुल 12 गवाह पेश किए। आरोपी ने बताया कि नौकरी छूटने के बाद तंगी में उसने पड़ोसी शिवकुमार के खाते में 10-12 लाख की जानकारी मिलने पर बच्ची के अपहरण की साजिश रची थी। 10 लाख की फिरौती मांगने के इरादे से बंधक बनाया, लेकिन हड़बड़ी में हत्या कर दी। बैग में मिला था शव अगले दिन शिवकुमार ने सूरजपुर थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। परिवार गांव देवला में चरन सिंह के मकान में किराए पर रहता था, जहां आरोपी राघवेन्द्र भी कमरा नंबर-11 में अकेला रहता था। 9 अप्रैल को आरोपी के कमरे से दुर्गंध आने और दरवाजे के नीचे से खून रिसने की सूचना मिलने पर पुलिस ने ताला तोड़कर तलाशी ली दरवाजे के पीछे टंगे एक बैग में मासूम मानसी का शव मिला। गाजियाबाद से किया था गिरफ्तार आरोपी मौके से फरार हो चुका था। 11 अप्रैल को पुलिस ने उसे गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया, जब वह अपने पैतृक गांव बलिया भागने की फिराक में था। पूछताछ में उसने रसोई की स्लैब के नीचे छिपाई खून से सनी शॉल बरामद कराई, जिससे बच्ची का मुंह बांधकर गला घोंटा गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नगर निगम ने वाराणसी में चिह्नित किए 489 जर्जर मकान:सभी को भेजी नोटिस, पक्के महाल में जर्जर मकान सबसे अधिक
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में जुमे की नमाज को लेकर पुलिस अलर्ट:संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च, फेक न्यूज से बचने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment