Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठेकेदार हत्याकांड: कुल 8 लोग पर FIR दर्ज:पहले खिलाया फिर दौड़ाकर वार किया, 2024 की रंजिश से जुड़ी है ये घटना

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर के सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में शनिवार शाम पुरानी रंजिश को लेकर बिजली विभाग से जुड़े ठेकेदार शिव कुमार त्रिपाठी (52) की हत्या कर दी गई। वह गांव में एक ब्रह्मभोज में शामिल होने पहुंचे थे और खाना खा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पीछे से उन पर लोहे की खंती से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल शिव कुमार को ग्रामीण और ब्रह्मभोज में मौजूद लोग टेंपो से अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ढेबरा-हाता मार्ग पर हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के पास हमलावरों ने टेंपो रोक लिया। शिव कुमार जान बचाने के लिए नारायणपुर की तरफ भागे, लेकिन हमलावरों ने करीब 200 मीटर दूर खेत में उन्हें घेर लिया। इसके बाद तलवार से कई वार कर उनकी हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद परिवार ने थाने पहुँचकर पुलिस को तहरीर दी जिसके आधार पर सिकारीगंज थाने में कुल आठ लोगों पर हुआ FIR दर्ज किया गया है। जिनमें 7 नामजद हैं और एक अज्ञात है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी, सीओ खजनी दीपांशी समेत आसपास के कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध भी किया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझाकर शांत कराया। तनाव को देखते हुए अहिरौली-बारीपुर चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया। घटना के बाद चौराहे की अधिकांश दुकानें भी बंद हो गईं। अब विस्तार से पढिए पूरा मामला ब्रह्मभोज में खाना खा रहे थे शिव कुमार मूल रूप से अहिरौली गांव के रहने वाले शिव कुमार त्रिपाठी अपने परिवार के साथ गोरखपुर शहर के गांधीनगर में रहते थे। वह बिजली विभाग में ठेकेदारी करते थे। उनका इकलौता बेटा आदित्य उर्फ अनुराग त्रिपाठी गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। शनिवार को शिव कुमार गांव में छेदी चौधरी के घर आयोजित ब्रह्मभोज में शामिल होने गए थे। ग्रामीणों के मुताबिक, वह लुंगी और टी-शर्ट पहनकर नीचे बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान पीछे से उन पर हमला कर दिया गया। हमले में शिव कुमार गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े। कार्यक्रम में मौजूद लोग उन्हें इलाज के लिए टेंपो से अस्पताल ले जाने लगे। रास्ते में रोककर दोबारा किया हमला घायल शिव कुमार को लेकर टेंपो ढेबरा-हाता मार्ग से गुजर रहा था। आरोप है कि हनुमान प्रसाद इंटर कॉलेज के पास हमलावरों ने टेंपो को रोक लिया। हमलावरों के पास धारदार हथियार होने की बात सामने आई है। आरोप है कि शिव कुमार जान बचाने के लिए टेंपो से उतरकर भागे और नारायणपुर की तरफ जाने लगे। हमलावरों ने उनका पीछा किया और करीब 200 मीटर दूर खेत में उन्हें घेर लिया। इसके बाद आरोपियों ने तलवार से शिव कुमार पर कई वार किए। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पुरानी हत्या से जुड़ी बताई जा रही है रंजिश ग्रामीणों के अनुसार, शिव कुमार की हत्या के पीछे करीब एक साल से चली आ रही पुरानी रंजिश को वजह माना जा रहा है। बताया गया कि वर्ष 2024 में राहुल चौधरी के चचेरे भाई आदेश चौधरी की हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में शिव कुमार के परिवार के कुछ सदस्यों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। नामजद आरोपियों को जेल भेजा गया था और करीब पांच-छह महीने पहले उन्हें जमानत मिली थी। ग्रामीणों का कहना है कि इसी हत्याकांड के बाद दोनों पक्षों के बीच रंजिश चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि उसी विवाद में शिव कुमार की हत्या की गई। हालांकि, पुलिस अभी मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है। पुरानी रंजिश ही हत्या की वास्तविक वजह थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण है, यह जांच पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा। 8 पर हुआ FIR वारदात के बाद देर शाम आशुतोष चौधरी नाम का एक व्यक्ति सिकरीगंज थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर वारदात में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी साक्ष्यों को जुटा रही है। आपको बता दें कि इस मामले में परिवार ने थाने में तहरीर देकर नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसएसपी डॉ. कौस्तुभ समेत पुलिस के अन्य अधिकारी भी देर रात तक थाने में मौजूद रहे और मामले की जानकारी लेते रहे। मौके पर पहुंची फॉरेंसिक टीम, पुलिस ने जुटाए साक्ष्य हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंचीं। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की और वहां से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने ब्रह्मभोज स्थल से लेकर उस रास्ते और खेत तक की जांच की, जहां शिव कुमार पर दोबारा हमला किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। शव उठाने को लेकर ग्रामीणों ने किया विरोध घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। हत्या को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। जब पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी, तब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों और परिजनों को समझाया और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका। घटना के बाद अहिरौली-बारीपुर चौराहे और आसपास के क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी कर रही है। परिवार में इकलौते बेटे हैं अधिवक्ता शिव कुमार त्रिपाठी के परिवार में उनका इकलौता बेटा आदित्य उर्फ अनुराग त्रिपाठी है, जो गोरखपुर सिविल कोर्ट में अधिवक्ता है। शिव कुमार बिजली विभाग से जुड़े ठेके का काम करते थे। परिवार की चौराहे पर कई दुकानें भी हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद रिश्तेदार और बड़ी संख्या में शुभचिंतक मौके पर पहुंच गए। परिवार में हत्या के बाद मातम का माहौल है। पुलिस बोली- सभी पहलुओं से हो रही जांच सिकरीगंज थानाध्यक्ष अंजुल चतुर्वेदी ने बताया कि एक व्यक्ति की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई। घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। साक्ष्यों और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सुबह से मौसम साफ, निकली कड़ी धूप:बादलों की आवाजाही रहेगी, हल्की बारिश की संभावना; 27% कम हुई है बरसात
    Next Article
    गैंग के पांच सदस्यों पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई:शाहजहांपुर में दो आरोपी जेल में, तीन की तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment